Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में PM Modi की ताबड़तोड़ रैली, कांग्रेस पर किया जोरदार हमला, कहा- उनका काम है रुकावट डालना

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Apr 2024 6:53 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | pti

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी कर्नाटक के बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में रैली कर रहे हैं. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वायनाड से जीतने के लिए पीएफआई का सहारा ले रही है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दल रेस में हैं. सियासी पार्टियों लगातार चुनावी रैली कर रही है. इसी कड़ी में पीएम मोदी आज यानी रविवार को कर्नाटक में ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं. पीएम मोदी बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में रैली कर रहे हैं. उत्तर कन्नड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक सहित पूरे देश का एक इतिहास है जहां नवाब, सुल्तानों और बादशाहों ने आम लोगों पर जघन्य अपराध और अत्याचार किए हैं, इन सुल्तानों ने विनाश और लूटपाट की है हमारे मंदिर और तीर्थ, लेकिन कांग्रेस के शहजादे ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है और हमारे राजाओं और महाराजाओं को अत्याचारी घोषित कर दिया है, देश को विभाजित करने का कांग्रेस का यह प्रयास खतरनाक है.

वायनाड जीतने के लिए कांग्रेस ले रही PFI का सहारा- पीएम मोदी

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बेंगलुरु में कांग्रेस सत्ता संभालने के बाद, एक कैफे में बम विस्फोट हुआ और उन्होंने क्या बयान दिया गैस का सिलेंडर फटा है.. अरे! आपका दिमाग फटा है कि गैस का सिलेंडर फटा है’. और वायनाड में जिन लोगों के नाम हैं और उनके प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से संबंध हैं, उनसे इन संगठनों की मदद ली जा रही है, यह कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है.’ पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादियों की हत्या पर आंसू बहा रहे थे, आप सबको याद होगा जब दिल्ली में ऐसी घटना हुई थी तो कांग्रेस के एक नेता आंसू बहा रहे थे कि एक आतंकवादी को क्यों मारा गया.

राहुल-प्रियंका पर पीएम मोदी का हमला

कर्नाटक से पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी लोगों की संपत्तियां बढ़ाने पर काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी दोनों यह घोषणा कर रहे हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो वे देश का एक्स-रे करेंगे. पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि वे आपकी संपत्ति, बैंक लॉकर, जमीन, वाहनों और महिलाओं के आभूषण, सोने, मंगलसूत्र का एक्स-रे करेंगे. कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग हर घर पर छापा मारेंगे और आपकी संपत्ति पर कब्जा करेंगे. कब्जा करने के बाद वे इसे पुनः: वितरित करने की बात कर रहे हैं, वे उसे अपने प्रिय वोट बैंक को देना चाहते हैं.

वहीं, कर्नाटक के दावणगेरे में भी पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में नई शिक्षा नीति पर रोक लगा दी है, जिसे कर्नाटक के एक बड़े वैज्ञानिक के नेतृत्व में और 20 लाख से अधिक लोगों के इनपुट के साथ तैयार किया गया था. उन्होंने कहा कि अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए उन्होंने आपके बच्चों, युवाओं के भविष्य पर ताला लगाने के लिए इसे समाप्त कर दिया है. कांग्रेस लोकतंत्र के खिलाफ काम करके बहुत बड़ी गलती और पाप कर रही है.

देश को पीछे की ओर धकेल रही है कांग्रेस

कर्नाटक से पीएम मोदी ने कहा कि आज एक ओर बीजेपी सरकार देश को आगे लेकर जा रही है तो वहीं कांग्रेस कर्नाटक को पीछे धकेलने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मोदी का मंत्र है विकसित भारत के लिए चौबीसों घंटे काम करना. 24×7 For 2047 के लिए काम करना. दूसरी ओर कांग्रेस का वर्क कल्चर है ब्रेक करो और ब्रेक लगाओ. कांग्रेस देश की एकता को ब्रेक कर रही है और डेवलपमेंट के कामों पर ब्रेक लगा रही है. 

कांग्रेस का काम है रुकावट डालना- पीएम मोदी

वहीं, पीएम मोदी ने कर्नाटक के बल्लारी में भी एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलौनों के निर्यात की जब मैने बात की थी तो कांग्रेस ने मेरा मजाक उड़ाते हुए कहा था कि एक पीएम खिलौने की बात करता है. लेकिन, आज हमारे खिलौने निर्यात हो रहे हैं और आयात काफी कम हो गया है, वोकल फॉर लोकल का मंत्र यहां खिलौनों का वैश्विक बाजार बन गया है . पीएम ोदी ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा है कि वे कुछ नहीं करेंगे और बीजेपी के हर काम में रुकावटें पैदा करेंगे. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Lok Sabha Election 2024: अरविंदर सिंह लवली ने आखिर क्यों दिया इस्तीफा, किस बात से थे नाराज, यहां जानें कारण

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola