Lok Sabha Election 2024: स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी इलेक्शन की तैयारी… बोले ECI- चुनाव में धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Feb 2024 8:13 AM

विज्ञापन

Photo: ANI, X

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग कदाचार के खिलाफ बेहद दृढ़ है और सभी कलेक्टरों, सभी प्रवर्तन एजेंसियों को इस बारे में बताया गया है कि हम प्रलोभन मुक्त चुनाव चाहते हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी हो इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटा है. चुनाव आयोग मार्च के दूसरे सप्ताह तक चुनावों की घोषणा कर सकता है. इसी कड़ी में आयोग लगातार बैठकें कर रहा है. चेन्नई आज यानी शनिवार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आयोग चुनावों में कदाचार के खिलाफ बेहद दृढ़ है और सभी कलेक्टरों, सभी प्रवर्तन एजेंसियों को इस बारे में बताया गया है कि हम प्रलोभन मुक्त चुनाव चाहते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी हो इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं. चुनाव आयुक्त ने कहा कि प्रलोभन मुक्त से मतलब है कि चुनाव में धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Lok Sabha Election 2024: सुनिश्चित की जाएंगी न्यूनतम सुविधाएं- मुख्य चुनाव आयुक्त


प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास कुछ बूथों का प्रबंधन PwD कर्मचारियों द्वारा, कुछ महिलाओं द्वारा और कुछ युवाओं द्वारा किया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह उन्हें सशक्त बनाना है. उनकी क्षमताओं का प्का विकास करता है. उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप और व्हीलचेयर जैसी न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी.


चुनाव आयोग ने कहा है कि राजनीतिक दलों को अपने चुनावी घोषणा पत्र (Lok Sabha Election 2024) में वादे करने का अधिकार है. वहीं मतदाताओं को राजनीतिक दलों द्वारा किये गये वादों को पूरा होने के बारे में जानने का अधिकार है. सीईसी ने कहा कि यह मामला विचाराधीन है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पार्टियों के वादों पर खुलासा करने के लिए प्रपत्र तैयार किया है, हालांकि यह मामला विचाराधीन है. उन्होंने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है. नकदी और उपहारों के वितरण को रोकने का निर्देश दिया गया.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: दिल्ली-यूपी के बाद अब नजर बंगाल पर, कांग्रेस ने कहा- करते हैं ममता बनर्जी का सम्मान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola