Lok Sabha Election 2024: बीजेपी आज जारी करेगी अपना घोषणापत्र

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Apr 2024 1:03 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | X

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी आज यानी रविवार (14 अप्रैल) को अपना घोषणापत्र जारी करेगी. अपने संकल्प पत्र में बीजेपी विकास, विकसित भारत को लेकर बड़े ऐलान भी कर सकती है. वहीं, इस बार बीजेपी मेनिफेस्टो का थीम मोदी की गारंटी- विकसित भारत 2047 हो सकती है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा लोगों को लुभाने के लिए घोषणापत्र जारी कर रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी आज यानी रविवार (14 अप्रैल) को अपना घोषणापत्र जारी करेगी. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि बीजेपी अपना ‘संकल्प पत्र’ 14 अप्रैल को जारी कर करेगी. 14 अप्रैल को पूरे देश में अंबेडकर जयंती मनाया जाता है. इसी दिन बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. बता दें, बीजेपी ने अपने घोषणापत्र का नाम संकल्प पत्र दिया है.

 पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

बीजेपी आज यानी रविवार को पार्टी मुख्यालय से अपना घोषणापत्र जारी करेगी. इस मौके पर बीजेपी हेडक्वार्टर में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेगा. गौरतलब है कि 14 अप्रैल का दिन इसलिए विशेष माना जा रहा है कि क्योंकि इस दिन अंबेडकर जयंती भी है, बीजेपी दफ्तर में इसको लेकर कार्यक्रम भी होने की उम्मीद है. इसके अलावा नवरात्रि का महीना चल रहा है, और 13 अप्रैल को खरमास भी खत्म हो गया है. आज यानी 14 अप्रैल को मेनिफेस्टो जारी करने के पीछे पार्टी की यह मंशा भी हो सकती है.

राजनाथ सिंह हैं समिति के अध्यक्ष

गौरतलब है कि कुछ समय पहले बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया था. 27 सदस्यों वाले इस दल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समिति की संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया था.  गौरतलब है कि कांग्रेस, आरजेडी, सपा, एनसीपी (शरद पवार गुट) समेत कई दलों ने अपना चुनावी घोषणापत्र पहले ही जारी कर दिया है.

बीजेपी के घोषणा पत्र में क्या होगा खास

बीजेपी कल अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है. बीजेपी ने घोषणा पत्र को लेकर चुनाव घोषणापत्र समिति का भी गठन किया था, और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही अपना घोषणा पत्र तैयार किया है. ऐसे में उम्मीद की जारी रही है कि बीजेपी का संकल्प पत्र कुछ मायनों में खास होगा. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने देश में सिर्फ चार जातियां ही गिनाई हैं. ये हैं गरीब, युवा, किसान और महिला. ऐसे में उम्मीद है कि इनके लिए घोषणापत्र में खास ऐलान हो सकता है. अपने संकल्प पत्र में बीजेपी विकास, विकसित भारत को लेकर बड़े ऐलान भी कर सकती है. वहीं, इस बार बीजेपी मेनिफेस्टो का थीम मोदी की गारंटी- विकसित भारत 2047 हो सकती है.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: मंडी से कंगना को चुनौती दे सकते हैं कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola