Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पत्नी सुनीता सहित प्रचार करेंगे केजरीवाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 May 2024 6:07 PM
Lok Sabha Election 2024 | PTI
Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. लिस्ट में सुनीता केजरीवाल का नाम भी शामिल किया गया है. इसके अलावा सीएम केजरीवाल और भगवंत मान का नाम भी शामिल है.
Lok Sabha Election 2024: पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. आप की लिस्ट में सबसे पहला नाम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम है. इसके अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह का नाम भी शामिल है. इसके अलावा सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज, संदीप पाठक, पंकज गुप्ता, संजय सिंह और आतिशी का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है. आम ने अपनी लिस्ट में मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल किया है. हालांकि वो अभी जेल में बंद हैं.
कई उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
पंजाब में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की परनीत कौर और आम आदमी पार्टी (आप) के कुलदीप सिंह धालीवाल समेत कई उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. परनीत कौर और आप के उनके प्रतिद्वंद्वी बलबीर सिंह ने पटियाला से नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि आप के कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. बीजेपी उम्मीदवार अरविंद खन्ना ने संगरूर संसदीय सीट से अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा ने तरनतारन जिले की खडूर साहिब सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र 14 मई तक दाखिल किए जा सकते हैं जबकि नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है.
पर्चा दाखिल करते समय चार बार की सांसद परनीत कौर के साथ उनके बेटे रनिंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और भाजपा नेता भी मौजूद थे. नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने पटियाला के ऐतिहासिक बुर्ज बाबा आला सिंह पर मत्था टेका. मार्च में भाजपा में शामिल हुईं कौर ने 1999, 2004, 2009 और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर पटियाला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. उनके पति और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद कांग्रेस ने पिछले साल फरवरी में उन्हें निलंबित कर दिया था. अरविंद खन्ना ने संगरूर संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया और उनके साथ पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ थे. पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










