आखिर भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने पुलिस को क्या कहा जिससे लोग हो गये नाराज, फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन
आखिर भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ ने पुलिस को क्या कहा जिससे लोग हो गये नाराज, फूंका पुतला

Rajasthan News : बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ के समर्थकों को 5 जनवरी की गोलीबारी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

विज्ञापन

भाजपा सांसद के पुलिस पर दिखाये गये गुस्से का मामला राजस्थान के अलवर में बढ़ता जा रहा है. भाजपा सांसद के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया और उनका पुलता जलाया. लोग मांग कर रहे थे कि पुलिस को धमकी देने के मामले में भाजपा सांसद पर कार्रवाई की जाए. प्रदर्शन के दौरान पुतले पर जूतों की माला पहनायी गयी और पुलिस के समर्थन में लोग नारे लगाते नजर आये.

इस पूरे प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि करीब 30 से 40 लोग मार्च कर रहे हैं और पुतले को जूते से मार रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान वे नारे भी लगाते नजर आ रहे हैं- बाबा तुम्हारा नकली चेहरा नहीं चलेगा…यहां चर्चा कर दें कि अलवर जिले के बहरोड़ में भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ के पुलिस थाने में घुसकर डीएसपी को धमकी देने पर विवाद हो गया है.

नाराज सांसद पहुंचे थाना

बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ के समर्थकों को 5 जनवरी की गोलीबारी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. एक आरोपी के द्वारा उनकी ओर इशारा करने के बाद पुलिस ने समर्थकों को बुलाया था जिससे भाजपा सांसद नाराज थे. नाराज सांसद पुलिस से भिड़ने के लिए बहरोड़ थाने पहुंचे, लेकिन बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया गया.

Also Read: Bulldozers: अब राजस्थान में चला बुलडोजर, पेपर लीक मामले से जुड़ी पांच मंजिला इमारत को तोड़ा गया
बाबा बालकनाथ ने दी धमकी

भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ नाराज होकर पुलिसवालों से कहते दिखे कि नौ महीने में शासन बदलने वाला है. इसके बाद उन्होंने जो कुछ किया है, उसके लिए उन्हें भुगतान करना होगा. राज्य के पुलिस प्रमुख द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद सांसद लौटे. नाराज प्रदर्शनकारी “बालकनाथ मुर्दाबाद” और “पुलिस प्रशासन ज़िंदाबाद” के नारों के साथ मार्च कर रहे थे. यही नहीं वे कहते नजर आ रहे थे कि “डीएसपी, आप अपनी नौकरी जारी रखें, हम आपका समर्थन करते हैं.”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola