Live Updates

Breaking Live: सैनीटरी नैपकिन में छिपाकर क्रूज तक ड्रग्स लायी थी महिला- एनसीबी का दावा

Updated:
विज्ञापन

इंडो पैसेफिक समेत कई और मुद्दों लेकर आज होगी भारत-अमेरिका के रक्षा अधिकारियों की बैठक. क्रूज पार्टी केस में फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के ठिकाने पर एनसीबी की रेड. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

सैनीटरी नैपकिन में छिपाकर ड्रग्स लायी थी महिला- एनसीबी

आर्यन खान ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को नया खुलासा किया. एनसीबी ने कहा कि मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज पर ए महिला सैनीटरी नैपकीन में छिपाकर ड्रग्स लायी थी.

अमेरिका की अपीलीय अदालत ने टेक्सास में गर्भपात पर रोक बहाल की

अमेरिका में एक संघीय अपीलीय अदालत ने टेक्सास राज्य में गर्भपात पर लगी रोक को बहाल कर दिया है. कुछ दिन पहले ही एक अदालत ने गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर रोक लगा दी थी. पांचवें अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने शुक्रवार देर शाम जारी एक पन्ने के आदेश में राष्ट्र के कड़े गर्भपात कानून को बहाल कर दिया है. इस कानून के तहत गर्भ में भ्रूण में दिल संबंधी गतिविधि का पता चलने के बाद गर्भपात कराने पर रोक है. यह स्थिति छह हफ्ते के गर्भपात में आती है.

फिर डाउन हुआ फेसबुक और इंस्टा

एक सप्ताह के भीतर फेसबुक और इंस्टाग्राम में दूसरी बार गड़बड़ी आयी. यूजर्स को काफी देर तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बताया गया कि देर रात इंस्टाग्राम का सर्वर 5 दिन में दूसरी बार डाउन हो गया. फेसबुक और इंस्टाग्राम की ओर से अलग-अलग ट्वीट करके यूजर्स से माफी मांगी गयी.

शशि थरूर संसद की आईटी कमेटी के चेयरमैन बने

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विरोध के बावजूद कांग्रेस के सांसद शशि थरूर को संसद की आईटी कमेटी का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा को गृह विभाग की कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. शनिवार को ये नियुक्तियां की गयीं. आंध्रप्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वी विजयसाई रेड्डी को भी वाणिज्य कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.

रूस में कोरोना संक्रमण से एक दिन में रिकॉर्ड 968 लोगों की मौत

रूस में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को रिकॉर्ड 968 लोगों की मौत हो गयी. कोरोना वायरस टास्क फोर्स ने इसकी जानकारी दी. ‘द नेशनल कोरोना वायरस टास्क फोर्स’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि (कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या में) अक्टूबर में दैनिक रिकॉर्ड के साथ लगातार वृद्धि हो रही है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: 11 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने पूर्वी मेदिनीपुर से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola