Live Updates

Breaking Live: लखीमपुर में इंटरनेट सेवा बंद

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज, एयर इंडिया की कमान टाटा संस को मिली. इसके अलावा देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

लखीमपुर में इंटरनेट सेवा बंद

लखीमपुर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है. बताया जा रहा है कि इलाके में कोई अफवाह ना फैले और शांति बनी रहे इसके लिए इंटरनेट सेवा बंद की गयी है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने लखीमपुर खीरी में शुरू की भूख हड़ताल

नवजोत सिंह सिद्धू ने लखीमपुर खीरी में भूख हड़ताल शुरू की है. उन्होंने एक दिवंगत पत्रकार के घर पर हड़ताल शुरू की है.

मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने दिया इस्तीफा

मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने आज इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि वे शिक्षण के क्षेत्र में वापस जाना चाहते हैं. उनका कार्यकाल पूरा हो गया है.

अफगानिस्तान के मस्जिद में विस्फोट, 50 की मौत

अफगानिस्तान के मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की सूचना है.

एयर इंडिया अब टाटा संस की हुई, सरकार ने पुष्टि की

एयर इंडिया अब टाटा संस की हो गयी है. इस बात की पुष्टि सरकार की ओर से की गयी है. सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि टाटा संस ने अधिग्रहण की बोली जीती है.

मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को नोबेल शांति पुरस्कार

मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को नोबेल शांति पुरस्कार दिये जाने की घोषणा. इन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए किया है काम.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola