Live Updates

Breaking Live: मुंबई में कोरोना संक्रमण के 364 नये मामले सामने आये

Updated:
विज्ञापन

काबुल धमाके से सहमी दुनिया. ब्रिटिश पीएम ने कहा- लोगों को निकालना जारी रखेंगे. काबुल हमले में मारे गए लोगों की याद में आधा झुकेगा अमेरिकी झंडा. बिहार में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर आज से केरल से आने वालों के लिए आरटीपीसीआर दिखाना अनिवार्य. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 364 नये मामले सामने आये हैं जबकि पांच की मौत हुई है.

ISIS हमें नहीं रोक सकता

अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का मिशन पूरा होगा आईएआईएस हमें नहीं रोक सकता है. एयरपोर्ट पर 5,400 लोग इंतजार कर रहे हैं.

भाविना पटेल ने टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ी भाविना पटेल ने शानदार खेल दिखाया है और क्वार्टर फाइनल में सर्बिया की खिलाड़ी को 11-5,11-6 और 11-7 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनायी है.

दिल्ली में एक सितंबर से खुलेंगे कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल

दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने की सिफारिश को मंजूरी दे दी गयी है और कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल को एक सितंबर से खोला जा रहा है. उसके बाद मीडिल स्कूल और फिर उसके बाद प्राइमरी स्कूल को खोला जा सकता है.

मायावती का कांग्रेस पर कटाक्ष

मायावती ने कांग्रेस पर करारा कटाक्ष किया है. मायावती ने कहा कि देश में कांग्रेस की हालत बहुत बुरी है. काग्रेस पहले अपने घर को ठीक करें.

मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर का बदलेगा नाम

अब मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर का बदलेगा नाम, कुशभवनपुर होगा नया नाम.(टीवी न्यूज)

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola