Breaking LIVE : एक सितंबर से खुलेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
Breaking LIVE : तालिबान ने अब तक अपने कब्जे से बचे रह गए पंजशीर प्रांत को जीतने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. सीएम नीतीश कुमार आज पीएम मोदी से मिलेंगे. कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
एक सितंबर से खुलेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
एक सितंबर से तेलंगाना में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुल जायेंगे. इस बात की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की.
फाइजर कोविड वैक्सीन को मंजूरी
अमेरिका ने 16 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए फाइजर कोविड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से मिली है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक दलित परिवार के सात लोगों की पिटाई
काला जादू करने का आरोप लगाकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक दलित परिवार के सात लोगों की पिटाई की गयी है. पिटाई करने का आरोपी भी दलित परिवार से ही है. इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पोर्ट ब्लेयर में भूकंप के झटके महसूस किये गये
अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. इसकी तीव्रता 4.3 थी.
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ही जवाब दूंगा : तेजस्वी यादव
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जब राजद नेता तेजस्वी यादव निकले तो एक पत्रकार ने उनसे तेजप्रताप की नाराजगी को लेकर सवाल कर दिया जिसपर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ही जवाब दूंगा.
31 अगस्त के बाद भी रही सेना तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे अमेरिका : तालिबान
तालिबान ने अमेरिका को धमकी दी है. तालिबान ने कहा है कि 31 अगस्त के बाद भी रही सेना तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए