Breaking LIVE: दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द
Breaking News : महंत नरेंद्र गिरि का आज कर सकेंगे अंतिम दर्शन. सुसाइड मामले में उठ रही है सीबीआई जांच की मांग. अररिया के पलासी में गड्ढे में गिरी कार, हादसे में 5 लोगों की मौत देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) के विदेश मंत्रियों की बैठक सभी सदस्य राज्यों की सहमति की कमी के कारण रद्द कर दी गई है. यह जानकारी एएनआई न्यूज एजेंसी ने दी है.
बीसीसीआई ने नयी आईपीएल टीमों के लिए आईटीटी दस्तावेज खरीदने की तारीख बढ़ाई
बीसीसीआई ने नयी आईपीएल टीमों के लिए आईटीटी दस्तावेज खरीदने की तारीख 5 अक्टूबर से बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी है.
परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का महासचिव बनाया गया
परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है जबकि गुलजार इंदर चहल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
बालू माफियाओं ने नाविक को गोलियों से किया छलनी
बिहार की राजधानी पटना के निकट मनेर में रंगदारी को लेकर बालू माफियाओं ने नाविक को गोलियों से छलनी कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
10-12वीं के इन छात्रों से कोई परीक्षा, पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जायेगा
कोविड-19 के कारण अभिभावकों को खोने वाले कक्षा 10, 12वीं के छात्रों से कोई परीक्षा, पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा. इस बात की जानकारी सीबीएसई की ओर से दी गयी है.
एयर मार्शल वीआर चौधरी अगले वायुसेनाध्यक्ष होंगे
एयर मार्शल वीआर चौधरी अगले वायुसेनाध्यक्ष होंगे. यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गयी है. वर्तमान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर 2021 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए