ePaper
Live Updates

Kisan Bharat Bandh: कृषि कानूनों को वापस लेने के मूड में नहीं सरकार, छठे दौर की बातचीत पर नज़र

Updated at : 08 Dec 2020 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
Kisan Bharat Bandh: कृषि कानूनों को वापस लेने के मूड में नहीं सरकार, छठे दौर की बातचीत पर नज़र

Kisan Bharat Bandh 8 December (Farmers protest Against New Farm Laws Modi govt) LIVE Updates : केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) 13वें दिन भी जारी रहा. मंगलवार को किसानों ने विरोध में भारत बंद कर दिया. किसानों के बंद को कांग्रेस सहित सभी बड़ी पार्टियों ने अपना समर्थन दिया. कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:24 PM. 8 Dec 2011:24 PM. 8 Dec

कृषि कानून से वापस हटने को तैयार नहीं सरकार

कृषि कानून को लेकर सरकार के साथ किसानों की छठे दौर की बैठक हुई, जिसमें कोई भी हल नहीं निकल पाया. इसकी जानकारी अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव ने दी.

10:18 PM. 8 Dec 2010:18 PM. 8 Dec

सरकार से कल छठे दौर की बातचीत से पहले अमित शाह से मिलने पहुंचे किसान नेता

सरकार से कल छठे दौर की बातचीत से पहले अमित शाह से मिलने पहुंचे किसान नेता

10:18 PM. 8 Dec 2010:18 PM. 8 Dec

कुछ देर में शुरू होगी अमित शाह और किसान नेताओं के बीच बातचीत

कुछ देर में शुरू होगी अमित शाह और किसान नेताओं के बीच बातचीत

7:01 PM. 8 Dec 207:01 PM. 8 Dec

बीच का कोई रास्ता नहीं है, हम गृहमंत्री से हां या ना सुनना चाहते हैं : किसान नेता

बीच का कोई रास्ता नहीं है, हम गृहमंत्री से हां या ना सुनना चाहते हैं. उक्त बातें अमित शाह से मुलाकात से पहले किसान नेता रूद्र सिंह मानसा ने कही.

7:01 PM. 8 Dec 207:01 PM. 8 Dec

अरविंद केजरीवाल ने कहा-मैं आज एक आम आदमी की तरह किसानों के साथ बॉर्डर पर खड़ा होना चाहता था

अरविंद केजरीवाल ने कहा-मैं आज एक आम आदमी की तरह किसानों के साथ बॉर्डर पर खड़ा होना चाहता था, इसलिए मुझे रोक दिया गया

7:01 PM. 8 Dec 207:01 PM. 8 Dec

किसान नेता ने कहा- हम किसी को परेशानी में नहीं डालना चाहते, हमें रामलीला मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दी जानी चाहिए

हम किसी को परेशानी में नहीं डालना चाहते, हमें रामलीला मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दी जानी चाहिए. उक्त बातें पंजाब किसान यूनियन के नेता आरएस मानसा ने कही.

7:01 PM. 8 Dec 207:01 PM. 8 Dec

मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिया धरना

मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिया धरना, कहा- अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद कर दिया गया

7:01 PM. 8 Dec 207:01 PM. 8 Dec

राजस्थान में प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यालय के सामने भिड़े कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता

राजस्थान में प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यालय के सामने भिड़े कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता

7:01 PM. 8 Dec 207:01 PM. 8 Dec

क्या किसान बेवफूफ हैं, जो इतने दिनों से इतनी ज्यादा संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं : कमलनाथ

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने किया सवाल- क्या किसान बेवफूफ हैं, जो इतने दिनों से इतनी ज्यादा संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं?

7:01 PM. 8 Dec 207:01 PM. 8 Dec

आज आज शाम सात बजे गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे किसान नेता, राकेश टिकैत ने दी जानकारी

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि आज शाम सात बजे किसान नेता गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे. उन्होंने बताया कि अभी हम सिंघु बार्डर जा रहे हैं, वहां से हम गृहमंत्री से मिलने जायेंगे.

7:01 PM. 8 Dec 207:01 PM. 8 Dec

PM किसानों के खिलाफ कोई निर्णय नहीं करेंगे : कर्नाटक सीएम 

प्रधानमंत्री किसानों के खिलाफ कोई निर्णय नहीं करेंगे, राजनीतिक कारणों से बंद का आयोजन गलत, कानून तोड़ने वालों के खिलाख सख्त कार्रवाई होगी, कर्नाटक के सीएम ने कहा

2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

भारत बंद के बीच कृषि मंत्री से मिले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर

भारत बंद के बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की.

2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

किसानों ने 4 घंटे के लिए नेशनल हाईवे 24 को किया जाम, दिल्ली-गाजियाबाद मुख्य मार्ग बंद

किसानों ने बंद के दौरान नेशनल हाईवे 24 को 4 घंटे के लिए जाम कर दिया. जिसके बाद दिल्ली- गाजियाबाद मुख्य मार्ग बंद हो गया. किसानों को रोकने के लिए वहां भारी पुलिस की तैनाती की गयी है.

2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

भारत बंद के समर्थन में दिल्ली के दुकानदारों ने बांधा काला रिबन

दिल्ली सरोजनी नगर मार्केट में दुकानदारों ने Bharat Bandh पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए काला रिबन बांधा. उन्होंने कहा, हम किसानों के समर्थन में ऐसा कर रहे हैं.

2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

भारत बंद के समर्थन में हुबली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी से किया सड़क ब्लॉक

कर्नाटक में कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में हुबली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैलगाड़ी से सड़क ब्लॉक कर दिया.

2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

विपक्ष आज कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू हो चुका : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, बौखलाया हुआ विपक्ष जो वोट के माध्यम से जनता का समर्थन प्राप्त नहीं कर पाया, वो आज कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू हो चुका है ताकि वो अपनी राजनीति चमका सके. कहीं न कहीं राजनीतिक दखल है कि अराजकता फैले.

2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के बीच लोगों का आह्वान किया कि वे किसानों का साथ दें और उनके संघर्ष को सफल बनाएं. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ट्वीट किया, मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो. सभी देशवासी जानते हैं कि आज भारत बंद है. इसका संपूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनाएं.

2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन तेज, अपनी मांगों पर अड़े

भारत बंद के दौरान दिल्ली यूपी बॉर्डर गाजीपुर-गाजियाबाद में किसानों का प्रदर्शन जारी है. एक किसान नेता ने कहा, यदि सरकार कानून बना सकती है तो वे इसे निरस्त भी कर सकते हैं. उन्हें किसान संघों और विशेषज्ञों के साथ विचार करना चाहिए. हम लिखित में लेने के बाद ही प्रदर्शन करना छोड़ेंगे.

2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

नकवी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा – देश की छवि बदनाम करने की हो रही साजिश

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर बड़ा हमला करते हुए कहा, हर चीज पर लोगों को गुमराह करना, देश की छवि को बदनाम करने की साजिश करना विपक्षी दलों का पुराना तरीका रहा है. अपने शासन काल में कांग्रेस, NCP, अकाली दल, लेफ्ट पार्टियां इस तरह के बिल का सीना ठोक कर समर्थन करती रही हैं.

2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

किसानों ने नेशनल हाईवे 24 और चंडीगढ़ हाईवे किया जाम

भारत बंद के मद्देनजर किसानों ने नेशनल हाईवे 24 के बाद अब पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ हाईवे को भी जाम कर दिया है. जाम हटाने के लिए पुलिस बल लगे हुए हैं.

2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

किसानों ने नेशनल हाईवे 24 को किया जाम

भारत बंद के दौरान किसानों ने नेशलन हाईवे 24 को जाम कर दिया. किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

Kisan Bharat Bandh: कृषि कानूनों को वापस लेने के मूड में नहीं सरकार, छठे दौर की बातचीत पर नज़र
2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

असम में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

असम में भारत के बंद के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. गुवाहाटी के जनता भवन के सामने किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए Batat Bandh का लोगों ने समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नजरबंद ? AAP ने लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर पर नजरबंद किया है, मुख्यमंत्री कल जब सिंघु बॉर्डर गए थे तभी से उन्हें नजरबंद किया हुआ है. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, सिंघू बॉर्डर पर किसानों से मिले CM ने कहा था कि हम ‘सेवादारों’ की तरह उनकी सेवा करेंगे और उनका समर्थन करेंगे. उनके लौटने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके आवास को सभी तरफ से बैरिकेड कर दिया. उन्हें गृह मंत्रालय के इशारे पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है.

Kisan Bharat Bandh: कृषि कानूनों को वापस लेने के मूड में नहीं सरकार, छठे दौर की बातचीत पर नज़र
2:36 PM. 8 Dec 202:36 PM. 8 Dec

अगर सरकार के पास दिल है, तो किसानों से खुद जाकर बात करें पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, यह कोई राजनीतिक बंदी नहीं है. यह हमारी भावना है. दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने कोई राजनीतिक झंडा नहीं ले रखा है. यह हमारा कर्तव्य है कि हम किसानों के साथ एकता में खड़े हों और उनकी भावनाओं से जुड़े रहें. यहां कोई राजनीति नहीं हो रही है और न ही होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा, अगर सरकार के पास दिल है, तो गृह मंत्री या प्रधान मंत्री खुद किसानों से जाकर बात करें.

Kisan Bharat Bandh: कृषि कानूनों को वापस लेने के मूड में नहीं सरकार, छठे दौर की बातचीत पर नज़र
10:26 AM. 8 Dec 2010:26 AM. 8 Dec

बिहार में भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे RJD कार्यकर्ता

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में दरभंगा चौक पर टायर जलाया और किसान संघों द्वारा बुलाए गए Batat Bandh को अपना समर्थन दिया.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं, बंद में हिंसा करने वालों से निबटने की तैयारी पूरी

एडिशनल कमिश्नर,कानून-व्यवस्था,नोएडा के लव कुमार ने बताया, भारत बंद के आवाह्न के चलते इसका विशेष ध्यान रखा गया है कि जनता को किसी तरह की असुविधा न हो, यातायात बाधित न हो. जनपद में प्रवेश और निकासी की जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात है. जबरन बंद न हो ये सुनिश्चित किया जा रहा है. उन्होंने कहा, अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चक्कर लगा रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी जबरन बंदिश न लगाए. सभी को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और ऑटो की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. हम उन सभी से सख्ती से निपटेंगे जो कानून को अपने हाथ में लेते हैं.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

तेलंगाना में सड़क पर उतरे सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी

तेलंगाना में भी Bharat Bandh का असर दिखने लगा है. किसानों के समर्थन में कामरेड्डी में सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी उतर गये और विरोध प्रदर्शन किया. एक बस चालक ने कहा, सीएम ने फार्म कानूनों के खिलाफ आवाज उठायी है, उनके साथ में हम यहां विरोध कर रहे हैं. किसानों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोका

पश्चिम बंगाल में वामपंथी राजनीतिक दलों ने आज के Bharat Bandh के समर्थन में कोलकाता के जादाबपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पटरियों पर विरोध प्रदर्शन किया और एक ट्रेन को रोक दिया.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

हरियाणा-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा की भारी तैनाती

किसानों के भारत बंद को देखते हुए सिंघू सीमा (हरियाणा-दिल्ली सीमा) पर सुरक्षा की भारी तैनाती की गयी है. बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 13 वें दिन भी जारी है.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

पुणे में APMC बाजार ‘भारत बंद’ में है खुला

महाराष्ट्र के पुणे का APMC बाजार ‘भारत बंद’ में खुला है. एक स्थानीय व्यापारी सचिन पयगुडे ने कहा, हम किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं, लेकिन हमने आज बाजार खुला रखा है, इसलिए क्योंकि दूसरे राज्यों से आने वाले फार्मों को स्टोर किया जा सके, नहीं तो वे सड़ जाएंगे. कल ही इसे बेचा जाएगा.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

दिल्ली बॉर्डर में आज 13वें दिन भी जमे हैं हजारों किसान, ठंड पर प्रदर्शन भारी

दिल्ली के बुराड़ी में अब भी भारी संख्या में किसान विरोध प्रदर्शन में जमे हुए हैं. 13 दिन भी उनके हौसले में कमी नहीं आयी है. लगातार कृषि कानून को रद्द करने का मांग को लेकर अड़े हुए हैं. इस बीच आज निरंकारी समागम मैदान में किसान सुबह नमाज के लिए इकट्ठा हुए.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

आंध्र प्रदेश में भारत बंद के समर्थन में उतरे राजनीतिक दल

आंध्र प्रदेश में आज सुबह-सुबह वामपंथी राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार के Farm Laws के खिलाफ किसान यूनियनों द्वारा बुलाए गए Bharat Bandh के समर्थन में विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सौकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

ओडिशा में भी प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोका

भारत बंद का असर आडिशा में दिखने लगा है. सुबह-सुबह लेफ्ट पार्टियों ने, ट्रेड यूनियन और किसान यूनियन ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोक दिया.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

महाराष्ट्र में प्रदर्शनकारियों ने मलकापुर में ट्रेन रोका

महाराष्ट्र में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने ‘भारत बंद रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मलकापुर के बुलढाणा जिले में एक ट्रेन को रोक दिया. बाद में पुलिस ने लोगों को पटरियों से हटाया और हिरासत में ले लिया.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

बंद से पहले कृषि मंत्री से मिले किसान संगठन

भारत बंद से पहले हरियाणा के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मुलाकात की. किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने तीनों कृषि कानूनों को लेकर अपना समर्थन जताया है. प्रतिनिधिमंडल ने तीनों कानूनों को निरस्त करने के बजाय उनमें कुछ संशोधन की मांग की.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

किसानों के भारत बंद को इनका मिला समर्थन

किसानों के भारत बंद को झारखंड, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल और महाराष्ट्र सरकार ने भारत बंद का समर्थन किया है. इसके अलावा ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन, बीएसएनएल कर्मचारी संघ ने भी बंद का समर्थन किया है.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

पिछली शताब्दी में उपयोगी रहे कानून अगली सदी के लिए बन जाते हैं बोझ : पीएम मोदी

किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी के कानूनों को लेकर अगली सदी का निर्माण नहीं किया जा सकता है. पिछली शताब्दी में उपयोगी रहे कानून अगली सदी के लिए बोझ बन जाते हैं. इसलिए सुधार की प्रक्रिया लागातार जारी रहना चाहिए.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

केंद्र सरकार ने बंद के मद्देनजर राज्यों को दिया परामर्श

केंद्र सरकार ने भारत बंद को लेकर राज्यों के लिए गाइडलाइन जारी किया है. साफ कहा गया है कि बंद के दौरान कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए. इसके अलावा कहा गया है कि बंद के दौरान शांति कायम रहे और धैर्य बनाये रखा जाए. कहीं कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाया जाए.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

किसानों की बात सुने सरकार : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र को अहंकार छोड़कर किसानों के मन की बात सुननी चाहिए. कृषि से संबंधित काले कानून को वापस लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, सरकार को किसान कानून रद्द करना होगा.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

कानून रद्द करने से कम कुछ मंजूर नहीं

किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाले ने कहा कि कानून रद्द करने से कम कुछ भी मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा, केंद्र को हमारी मांगे स्वीकार करनी ही होगी. हम केवल किसानों का हित चाहते हैं.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल सरकार बंद के समर्थन में नहीं, लेकिन पार्टी का समर्थन

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मिदनापुर में कहा, हमारी सरकार बंद का समर्थन नहीं करती है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) किसानों के आंदोलन का समर्थन करेगी.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

किसानों के समर्थन में सोनिया गांधी नहीं मानाएंगी अपना जन्मदिन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी. उन्होंने ऐसा फैसला देश भर में किसानों के आंदोलन के समर्थन में लिया है.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

10 ट्रेड यूनियनों ने बंद का नैतिक समर्थन किया

किसानों के भारत बंद को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने अपना नैतिक समर्थन दिया है. रेलवे और बैंक कर्मचारियों ने भी बंद का समर्थन किया है. हालांकि ये सभी बंद में शामिल नहीं होंगे.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

कांग्रेस सहित करीब 24 विपक्षी पार्टियों ने भारत बंद का किया है समर्थन

किसानों के भारत बंद को कांग्रेस, सपा, बसपा, आप सहित करीब 24 विपक्षी पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है. इसमें कश्मीर से कन्याकुमारी तक राजनीतिक असर रखनेवाली पार्टियों के नेता शामिल हैं.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

बंद से किसको छूट, क्या रहेगर बंद

भारत बंद में सब्जी, दूध वगैरह की आपूर्ति दिनभर ठप रहेगी. जबकि शादी-विवाह को बंद से मुक्त रखा गया है. इसके अलावा एंबुलेंस को भी छूट रहेगी.

10:14 AM. 8 Dec 2010:14 AM. 8 Dec

चक्का जाम दिन के तीन बजे तक चलेगा

केंद्र के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर दिल्ली सीमा पर किया जा रहा किसानों ने सुबह से शाम तक ‘भारत बंद’ रखा बुलाया. चक्का जाम दिन के तीन बजे तक चलेगा.

6:49 AM. 8 Dec 206:49 AM. 8 Dec

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आज भारत बंद

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) आज 13वें दिन भी जारी है. इधर आज किसानों ने विरोध में भारत बंद कर दिया है. किसानों के बंद को कांग्रेस सहित सभी बड़ी पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola