Kisan Andolan, Farmers Protest Live Updates: हरियाणा के MP और MLA ने की कृषि मंत्री से मुलाकात
Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : कृषि कानूनों (Farm Laws 2020) के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन (Farmers Protest 2020) आज 19वें दिन भी जारी है. कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे किसान आज भूख हड़ताल कर रहे हैं. सरकार से किसानों की कई राउंड की बात हुई है, लेकिन अभीतक बीच का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है. कई राजनीतिक दलों किसानों का समर्थन कर रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी किसानों के साथ खड़े हैं. उन्होंने भी आज उपवास पर रहने की बात कही है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
बोले कृषि मंत्री, कृषि कानून का बिहार, तमिलनाडु समेत कई राज्यों के किसानों ने किया समर्थन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, आज अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति से तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार से किसान आये थे उन्होंने कृषि बिल का समर्थन किया उन्होंने एक पत्र दिया है जिसमें लिखा है, मोदी सरकार ने यह फैसला किसानों के हित के लिए लिया है वह इस कानून का समर्थन करते हैं.
कृषि मंत्री ने कहा, हमने पहले ही कहा है कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं. अगर किसानों की तरफ से यह प्रस्ताव आता है तो. हम कानून के एक – एक क्लाउज पर बात करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने हमारे प्रस्ताव पर अपनी बात रखी है, हम अगली बातचीत के लिए तैयार हैं.
जल्द किसानों से होगी बातचीत, कृषि मंत्री और गृह मंत्री कर रहे हैं चर्चा
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाना ने कहा, कृषि मंत्री और गृह मंत्री मुद्दे पर बात कर रहे हैं, अगले दौर की बातचीत किसानों के साथ जल्द शुरू होगी. हमें उम्मीद है कि 40 संगठन जो पहले बातचीत के लिए आये थे वह दोबारा बातचीत के लिए आयेंगे.
कृषि मंत्री से आज 6 राज्यों के 10 किसान संगठन करेंगे मुलाकात
कृषि मंत्री से आज 6 राज्यों के 10 किसान संगठन मुलाकात करेंगे, इस बैठक को लेकर जो बड़ा सवाल सामने आ रहा है वो है कि, क्या इस बैठक का कोई हल निकलेगा, या हर बार की तरह यह बैठक भी बेनतीजा रहेगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए