ePaper

Kerala Assembly Elections 2021 : जेडीएस ने केरल चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

Updated at : 09 Mar 2021 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Kerala Assembly Elections 2021 : जेडीएस ने केरल चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

Janata Dal Announces Four Candidates For Kerala Assembly Elections 2021 केरल विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल (सेकुलर) ने मंगलवार को अपने चार उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में जेडीएस की केरल इकाई के अध्यक्ष मैथ्यू टी थॉमस भी पार्टी उम्मीदवारों में शामिल हैं और वह तिरुवल्ला विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे.

जनता दल (सेकुलर) की ओर से आज जारी की गयी सूची के मुताबिक, कोवलम सीट से डॉ नीना लोहितादासा नादर, चित्तूर से के कृष्णन कुट्टी और अनकामााली से जोस थेत्तायिल को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया हैं. पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस अध्यक्ष एच डी देवगौड़ा ने उम्मीदवारों के नामों की संस्तुति करने वाला पत्र अध्यक्ष थॉमस को भेजा है.

वहीं, केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. पार्टी ने फिलहाल 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. जबकि, चार सीटों पर उम्मीदवार बाद में घोषित किए जाएंगे. इस सूची में लगातार दो बार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को जगह नहीं मिली है. बता दें कि सीपीआई राज्य में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का हिस्सा है.

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के अनुसार केरल में 6 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि, 2 मई को वोट की गिनती की जाएगा. केरल में विधानसभा की 140 सीटे हैं, जबकि एक अन्य सीट नामित होती है. केरल में वर्ष 2016 चुनाव के बाद लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के पास कुल 91 विधायक हैं, जबकि यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के पास 47 सीटें हैं. इसके अलावा एनडीए के पास यहां एक सीट और केरल जनपक्षम सेक्युलर (केजेएस) के खाते में एक सीट है.

Also Read: Antilia Case : मनसुख हिरेन की मौत और अंबानी परिवार को मिली धमकी के बीच क्या कोई रिश्ता है!, जवाब तलाशने की कोशिश में जुटी जांच एजेंसियां

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola