Karur Stampede: तमिलनाडु भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हुई, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Sep 2025 3:41 PM

विज्ञापन

अभिनेता विजय

Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है. स्वास्थ्य सचिव पी सेंथिल कुमार ने बताया 38 शवों की पहचान कर ली गई है और 67 घायलों का उपचार जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

Karur Stampede: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करूर हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की. पीएमओ की ओर से एक्स पर जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया, भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवार जनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. जबकि घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की मदद राशि दी जाएगी.

तमिलनाडु सरकार ने परिजनों को कितना दिया मुआवजा?

तमिलनाडु सरकार ने करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का ऐलान कर दिया है. करूर के कलेक्टर एम थंगावेल ने बताया- “मृतकों के लिए 10 लाख रुपये और इलाज करा रहे लोगों के लिए 1 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की.” कलेक्टर एम थंगावेल ने कहा, “भगदड़ में अब तक कुल 40 लोगों की मौत हो चुकी है. मुख्यमंत्री रात में तुरंत पहुंचे और घायलों के उचित इलाज के आदेश दिए.”

तमिलनाडु भगदड़ मामले में अब तक कितने शवों की हो चुकी है पहचान?

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी सेंथिल कुमार ने रविवार को बताया कि भगदड़ में 38 मृतकों की पहचान कर ली गई है, जबकि 67 घायल अभी करूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं. 26 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. उन्होंने बताया, ‘‘ सभी घायलों की हालत स्थिर है. एक मरीज को इलाज के लिए मदुरै के सरकारी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर किया गया है.’’

अभिनेता विजय ने हाई कोर्ट का किया रुख, स्वतंत्र जांच की मांग की

तमिलनाडु में मची भगदड़ में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी के बीच टीवीके ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने हादसे की स्वतंत्र जांच का अनुरोध किया है. हादसे पर टीवीके ने हाई कोर्ट में कहा, “पार्टी की ओर से 27 सितंबर को करूर में एक रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें अचानक मची भगदड़ में 40 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की सीबीआई या एसआईटी जांच का आदेश दिया जाए.” टीवीके की याचिका पर हाई कोर्ट के जज ने कहा- मदुरै पीठ के समक्ष एक याचिका दायर करें और इस पर सोमवार दोपहर 2.15 बजे सुनवाई की जाएगी.

अभिनेता विजय ने पीड़ित परिजनों को कितना दिया मुआवजा?

तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने रैली के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. उन्होंने हादसे पर दुख जताया और कहा- एक्स के माध्यम से मुआवजे की घोषणा की. मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा के साथ-साथ उन्होंने घायलों को दो-दो लाख रुपये देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, ‘‘जो नुकसान हुआ है उसे देखते हुए यह रकम कुछ भी नहीं है. मुझे पता है कि आपको जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती. यह एक अपूरणीय क्षति है.’’

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola