राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पार्ट टू बहुत जल्द? केसी वेणुगोपाल ने केरल और तेलंगाना पर कह दी बड़ी बात
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 May 2023 8:02 PM
केसी वेणुगोपाल ने खुलासा किया और बताया कि पार्टी अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले एक और राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बना रही है. हम पूर्व से पश्चिम तक एक और भारत जोड़ो यात्रा की योजना बना रहे हैं.
कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस के अंदर उत्साह चरम पर है. पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं. दूसरी ओर नये मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी के शीर्ष नेता मंथन कर रहे हैं. इस बीच राहुल गांधी के सहयोगी और कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने केरल और तेलंगाना को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.
पूर्व से पश्चिम तक एक और भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी
केसी वेणुगोपाल ने खुलासा किया और बताया कि पार्टी अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले एक और राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बना रही है. हम पूर्व से पश्चिम तक एक और भारत जोड़ो यात्रा की योजना बना रहे हैं. हमने कर्नाटक में अच्छे नतीजे देखे हैं. गौरतलब है कि कर्नाटक में 20 विधानसभा क्षेत्रों से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुजरी थी, जिसमें 15 में कांग्रेस को धमाकेदार जीत मिली.
कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी बड़ी चुनावी जीत के बाद यह तय करने पर काम कर रही है कि कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा. डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर तनातनी की खबर के बारे में जब वेणुगोपाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, हम डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दिल से कांग्रेसी हैं, दोनों के बीच विवाद की खबर को उन्होंने खारिज कर दिया. कर्नाटक में मुख्यमंत्री के रूप में मल्लिार्जुन खरगे के नाम पर उन्होंने कहा, खरगे का कोई सवाल ही नहीं है. अफवाहों पर विश्वास न करें.
केरल और तेलंगाना में कांग्रेस नहीं करेगी गठबंधन
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने केरल और तेलंगाना में गठबंधन से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा, हम केरल में सीपीआई-एम या तेलंगाना में बीआरएस के साथ गठबंधन नहीं कर सकते हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारत राष्ट्र समिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, चुनाव के बाद गठबंधन से परहेज भी नहीं किया. वेणुगोपाल ने कहा, हम चुनाव के बाद गठबंधन कर सकते हैं और कुछ मामलों में चुनाव पूर्व गठबंधन कर सकते हैं.
सचिन और गहलोत के बीच विवाद पर क्या बोले वेणुगोपाल
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी विवाद पर केसी वेणुगोपाल ने कहा, पार्टी राजस्थान में नेतृत्व के मुद्दे को भी हल करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










