सोनिया गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला- कहा- कर्नाटक को किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं

सोनिया गांधी ने एक चुनावी सभा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक बयान का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए यह भी कहा कि कर्नाटक को किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य के लोग अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में पूरी तरह से उतर चुकी हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जनता 10 मई को उन लोगों को जवाब देगी, जो प्रदेश को लूट रहे हैं.
कर्नाटक को किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं : सोनिया
सोनिया गांधी ने एक चुनावी सभा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक बयान का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए यह भी कहा कि कर्नाटक को किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य के लोग अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख ने लोगों का आह्वान किया कि भाजपा की ‘अंधेरनगरी’ के खिलाफ आवाज बुलंद करना सबकी जिम्मेदारी है.
बीजेपी ने डकैती डालकर सत्ता हथियाया : सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने आरोप लगाया, डकैती डालना सत्ता में बैठे लोगों का धंधा हो गया है. इन्होंने (भाजपा) डकैती डालकर सत्ता हथिया ली है. इसके बाद उनकी 40 प्रतिशत सरकार जनता को लूटने में लग गई है. उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उल्लेख करते हुए दावा किया, इस यात्रा से भाजपा को इतनी घबराहट हुई कि वह हर तरह के दमन पर उतारू हो गई है. इनके नेता किसी सवाल और चिट्ठी का जवाब नहीं देते. वे संवैधानिक संस्थाओं को अपनी जेब में समझते हैं. सोनिया गांधी ने सवाल किया, क्या किसी सरकार में इतनी मनमानी देखी थी? क्या लोकतंत्र ऐसे चलता है?
#WATCH | Hubballi, Karnataka: Bharat Jodo Yatra was done against people who do only one work which is spreading hatred. Such people can never bring any development in Karnataka. BJP got perturbed by Bharat Jodo Yatra. The people of BJP don't give reply to any questions. They… pic.twitter.com/axFumxT0Vy
— ANI (@ANI) May 6, 2023
सोनिया गांधी ने नड्डा और शाह पर बोला हमला
उन्होंने नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयानों का हवाला देते हुए कहा, आज हालत यह है कि ये खुलेआम धमकी देते हैं. ये कहते हैं कि अगर ये नहीं जीते तो कर्नाटक को मोदी जी का आशीर्वाद नहीं मिलेगा. यह कहते हैं कि अगर भाजपा नहीं जीती, तो दंगा हो जाएगा. आप कर्नाटक के लोगों को इतना विवश और लाचार नहीं समझें. सोनिया गांधी ने कहा, कर्नाटक के लोग किसी के आशीर्वाद पर नहीं, अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं. कर्नाटक के लोग डरपोक और लालची नहीं है. वो 10 मई को बताएं कि कर्नाटक के लोग किस मिट्टी के बने हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया, जनता का भाग्य किसी नेता के अशीर्वाद से तय नहीं होता. जनता अपने भविष्य का फैसला खुद करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










