Karnataka Metro Accident: ठेकेदार समेत संबंधित अभियंताओं को नोटिस, मुआवजे की घोषणा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Jan 2023 8:59 PM
Karnataka Metro Accident: बैंगलोर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी अंजुम परवेज ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है. वहीं, घटना के बाद कॉर्पोरेशन की ओर से ठेकेदार समेत संबंधित अभियंताओं को एक नोटिस जारी किए जा रहा है.
Karnataka Metro Accident: बेंगलुरु में एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर बेंगलुरु मेट्रो (नम्मा मेट्रो) का एक निर्माणाधीन खंभा गिर गया. हादसे में एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई. इस घटना के बाद बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पर कई सवाल उठ रहे हैं. वहीं, घटना के बाद कॉर्पोरेशन की ओर से ठेकेदार समेत संबंधित अभियंताओं को एक नोटिस जारी किए जा रहा है. आईआईएससी से जांच करने और एक रिपोर्ट प्रदान करने का अनुरोध किया जाएगा. पिलर गिरने की आंतरिक तकनीकी टीम भी जांच करेगी.
Karnataka| Notices are being issued to the contractor & concerned engineers. IISc will be requested to probe&provide a report. An internal technical team will so investigate the matter: Bangalore Metro Rail Corporation Ltd on Metro rail pillar collapse pic.twitter.com/rkyKnW5Zxw
— ANI (@ANI) January 10, 2023
पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा: हादसे के बाद बैंगलोर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी अंजुम परवेज ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है. अंजुम परवेज ने इसी कड़ी में कहा कि परियोजना को लेकर बीएमआरसीएल काफी सावधानी बरतती है. निर्माण में उच्च गुणवत्ता मानकों का भी पालन किया जाता है. लेकिन फिर भी हादसा हो गया. उन्होंने घटना की गहन जांच कराने की बात कही है. वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai announces an ex-gratia of Rs 10 lakh from the Chief Minister's Relief Fund for a family of a woman & her child who died after a pillar during the Namma Metro work caved in at Nagavara in Bengaluru.
— ANI (@ANI) January 10, 2023
कांग्रेस ने सरकार पर किया हमला: हादसे को लेकर कर्नाटक कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु में मेट्रो का पिलर ढह गया है, यह 40 फीसदी कमीशन का नतीजा है. विकास कार्यों में कोई गुणवत्ता नहीं है. गौरतलब है कि जो खंभे बाइक सवार मां बेटे के ऊपर गिरा उसकी ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है.
Also Read: Big Accident: तेलंगाना में बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, हादसे में 5 लोगों की मौत, एक घायल
बता दें, यह हादसा कल्याण नगर से एचआरबीआर लेआउट के रास्ते में नगवारा में हुआ था. बेंगलुरु ईस्ट के डीसीपी डॉ. भीमाशंकर एस गुलेड ने घटना को लेकर कहा कि एक दंपति अपने बेटे के साथ बेंगलुरु हेब्बल की ओर जा रहा था इसी दौरान मेट्रो का पिलर ओवरलोड होकर बाइक पर गिर गया. हादसे में बाइक की पिछली सीट पर बैठी महिला और उसका ढाई साल का बेट पिलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आल्टिस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां मां और बेटे ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










