Big Accident: तेलंगाना में बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, हादसे में 5 लोगों की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
Big Accident: तेलंगाना में बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, हादसे में 5 लोगों की मौत, एक घायल

Big Accident: गोताखोरों की मदद से नहर से शवों को निकाला गया. लेकिन निकाले गये छह लोगों में पांच की मौत हो चुकी थी. वहीं, पुलिस हादसा कैसे हुआ इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Big Accident: तेलंगाना में बड़ा हादसा हुआ है.  प्रदेश के सिद्दीपेट जिले के जगदेवपुर में एक कार के नहर में गिर गई. हादसे में  5 लोगों की मौत हो गई और जबकि 1 घायल हुआ है. घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. बता दें, कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद उनके शव नहर से निलाका गया. मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है.

पुलिस कर रही है हादसे की जांच: पुलिस के मुताबिक, उन्हें कार के नहर में गिरने की सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची. इसके साथ ही दमकल और गोताखोरों को भी बुलाया गया. गोताखोरों की मदद से नहर से शवों को निकाला गया. लेकिन निकाले गये छह लोगों में पांच की मौत हो चुकी थी. वहीं, पुलिस हादसा कैसे हुआ इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. 

Also Read: कर्नाटक मेट्रो हादसा: ठेकेदार समेत संबंधित अभियंताओं को नोटिस, मुआवजे की भी घोषणा

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola