Karnataka Election: कर्नाटक दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, कहा- बसवा ने देश-दुनिया को दिखाया लोकतंत्र का रास्ता
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Apr 2023 2:48 PM
Karnataka Election: बसव जयंती समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक के बागलकोट से कहा कि जहां भी अंधेरा होता है वहां उसी अंधेरे में से कहीं न कहीं रोशनी भी निकलती है. उस समय समाज में अंधेरा था तो बसवा जी अंधेरे में रोशनी जैसे निकले थे.
Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव (Karnataka Election) को लेकर सियासी दल रेस में आ गये हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंच चुके हैं. आज यानी रविवार को राहुल गांधी कर्नाटक के बागलकोट में बसव जयंती समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के सामने सच बोलना आसान काम नहीं है. उन्होंने कहा कि आज हम बसवेश्वर जी के सामने फूल रख रहे हैं, राहुल ने कहा कि लेकिन जब ये जिंदा थे तब इन्हें डराया गया होगा, धमकाया गया होगा, इन पर आक्रमण हुए होंगे लेकिन वे पीछे नहीं हटे, सच्चाई का रास्ता इन्होंने नहीं छोड़ा. इसीलिए आज हम उनके सामने फूल रखे हैं. राहुल ने कहा कि जो डर जाता है उसके सामने फूल कोई नहीं रखता.
Today we are paying floral tribute to him (Guru Basavanna). But when he was alive, he would have been attacked. Some must have tried to scare him. But he didn't step back and leave the path of truth. This is why we paid floral tribute to him. We don't give floral tribute to those… pic.twitter.com/Wb0Sw8YJg3
— ANI (@ANI) April 23, 2023
खुद से सवाल करना काफी मुश्किल- राहुल गांधीः बसव जयंती समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक के बागलकोट से कहा कि जहां भी अंधेरा होता है वहां उसी अंधेरे में से कहीं न कहीं रोशनी भी निकलती है. उस समय समाज में अंधेरा था तो बसवा जी अंधेरे में रोशनी जैसे निकले थे. व्यक्ति ऐसे ही रोशनी नहीं देता है उसे सबसे पहले अपने आप से सवाल पूछने पड़ते हैं दूसरों से सवाल करना आसान होता है, अपने आप से सवाल करना मुश्किल होता है.
जहां भी अंधेरा होता है वहां उसी अंधेरे में से कहीं न कहीं रोशनी भी निकलती है। उस समय समाज में अंधेरा था तो बसवा जी अंधेरे में रोशनी जैसे निकले थे। व्यक्ति ऐसे ही रोशनी नहीं देता है उसे सबसे पहले अपने आप से सवाल पूछने पड़ते हैं दूसरों से सवाल करना आसान होता है, अपने आप से सवाल… pic.twitter.com/QZNiwRWfTZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2023
लिंगायत समुदाय तक पहुंच बढ़ाने की कोशिशः गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव को देखते हुए कई लोगों का कहना है कि कांग्रेस लिंगायत समुदाय तक अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश में है.बता दें, कर्नाटक का लिंगायत एक प्रभावशाली समुदाय है. प्रदेश की कुल आबादी में इनकी जनसंख्या 17 फीसदी है. बता दें, लिंगायत समुदाय को बीजेपी का बड़ा वोट बैंक माना जाता है.ऐसे में सबको लग रहा है कि कांग्रेस बीजेपी के वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश कर रही है.
Also Read: UP में घुसने वाला था कूनो पार्क का ‘घुम्मकड़’ चीता, इस तरह कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाया गया वापस
राहुल गांधी करेंगे रोड शोः गौरतलब है कि अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में राहुल गांधी एक रोड शो भी करेंगे. राहुल विजयपुरा में रोड शो करेंगे. शिवाजी सर्किल में लोगों को रोड शो के जरिएसंबोधित करेंगे. इसके अलावा राहुल कल यानी सोमवार को बेलगावी के रामदुर्ग में गन्ना किसानों से बातचीत भी करेंगे. बाद में वह गडग में युवा संवाद में हिस्सा लेंगे और हंगल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










