ePaper

कन्नड़ फिल्म स्टार्स का भी है ड्रग्स कनेक्शन, पूर्व मंत्री के बेटे के घर पर छापा

Updated at : 15 Sep 2020 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
कन्नड़ फिल्म स्टार्स का भी है ड्रग्स कनेक्शन, पूर्व मंत्री के बेटे के घर पर छापा

कर्नाटक में कन्नड़ फिल्म कलाकारों समेत बड़ी हस्तियों से जुड़े ड्रग मामले की जांच कर रही बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने मंगलवार को पूर्व मंत्री और दिवंगत जीवाराज अल्वा के पुत्र आदित्य अल्वा के बंगले पर छापा मारा .

विज्ञापन

बेंगलुरु : कर्नाटक में कन्नड़ फिल्म कलाकारों समेत बड़ी हस्तियों से जुड़े ड्रग मामले की जांच कर रही बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने मंगलवार को पूर्व मंत्री और दिवंगत जीवाराज अल्वा के पुत्र आदित्य अल्वा के बंगले पर छापा मारा .

जब से सीसीबी ने बेंगलुरु में नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और रेव पार्टियों का आयोजन करने वालों को निशाने पर लेने लगी है तब से आरोपी अल्वा फरार है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में अब तक 15 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं और नौ को गिरफ्तार किया गया है.

Also Read: जया बच्चन के समर्थन में संजय राउत पूछा, सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही ड्रग्स है- राजनीति या किसी दूसरे क्षेत्र में नहीं

एक बयान में सीसीबी ने कहा, ‘‘तलाशी का वारंट मिलने के बाद हिब्बल के पास स्थित आदित्य अल्वा के घर में तलाशी ली गई. अल्वा के घर का नाम ‘हाउस ऑफ लाइफ’ है.” पुलिस टीम ने मनोहारी हिब्बल झील के समीप स्थिति इस विशाल बंगले की तलाशी ली . यह बंगला चार एकड़ में फैला है और वहां स्वीमिंग पुल भी है. अल्वा इसी घर में कथित तौर पर पार्टियों का आयोजन करता था.

इस मामले में गिरफ्तार होने वालों में फिल्म अभिनेत्रियों– रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, ​​पार्टी का आयोजक वीरेन खन्ना, बिल्डर राहुल और आरटीओ क्लर्क बी के रविशंकर शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो द्वारा कन्नड फिल्म के अभिनेता-अभिनेत्रियों एवं गायकों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में बेंगलुरु से हाल में तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इस मामले को अपने हाथों में लिया. इस बीच सीसीबी ने कहा कि उसने एक फिल्मी दंपति को बुधवार को पेश होने का निर्देश दिया है.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola