Kal Ka Mausam: उफान पर गोदावरी नदी, कई इलाके जलमग्न, राजस्थान की फॉय सागर झील भी ओवरफ्लो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Aug 2024 5:00 PM
Kal Ka Mausam
Kal Ka Mausam: महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. वहीं राजस्थान में भी भारी बारिश के कारण अजमेर स्थित कृत्रिम फॉय सागर झील ओवरफ्लो करने लगी. मौसम विभाग ने आने वाले समय में महाराष्ट्र और राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी की है.
Kal Ka Mausam: महाराष्ट्र में मौसम एक बार फिर मेहरबान हो गया है. कई इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हुई. आज यानी रविवार को भी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने रायगढ़, पालघर, ठाणे, रत्नागिरी समेक कुछ और इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है. रायगढ़ के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. बाकी इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. महाराष्ट्र में बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं. निचले इलाकों में पानी भर गया है.
उफान पर गोदावरी नदी
महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर आ गई है. नासिक में गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. नदियों का पानी ओवर फ्लो करने के कारण कई निचले इलाकों पर पानी भर गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि 25 और 26 अगस्त को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर जिले सहित राज्य के कई अन्य इलाकों में अगले चार से पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.
राजस्थान में बारिश
राजस्थान में भी मानसून पूरी तरह एक्टिव है. शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. उदयपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, जालोर, दौसा, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. शनिवार को जालोर में हुई भारी बारिश में और तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गये जिनमें से तीन लोगों को बहार निकाल लिया गया जबकि एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य लापता है.
फॉय सागर झील ओवरफ्लो
राजस्थान में करीब पूरे अगस्त महीने में बारिश हुई है. भारी बारिश के कारण अजमेर के पास स्थित कृत्रिम फॉय सागर झील ओवरफ्लो करने लगी. मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. मौसम विभाग ने कई इलाकों में आने वाले दो तीन दिनों तक भारी बारिश होती रहेगी.
Also Read: नई पेंशन स्कीम को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, कहा- UPS में U का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न
नेपाल से देवघर जा रही तीर्थयात्री से भरी बस समस्तीपुर में पलटी, तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










