New Pension Scheme: नई पेंशन स्कीम को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, कहा- UPS में U का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Aug 2024 4:30 PM
mallikarjun-kharge
New Pension Scheme: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2004 के बाद सेवा में शामिल होने वाले 23 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा सुनिश्चित पेंशन के रूप में दिए जाने को शनिवार को मंजूरी दी.
New Pension Scheme: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पेंशन पर फैसले की सभी सराहना कर रहे हैं. लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसको लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूनीफाइड पेंशन योजना को मोदी सरकर का यू-टर्न बताया.
यूपीएस में ‘यू’ का मतलब है मोदी सरकार का यू टर्न : खरगे
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे ने नई पेंशन योजना को लेकर एक्स पर पोस्ट डाला. जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, UPS में U का मतलब है मोदी सरकार का यू टर्न! उन्होंने आगे लिखा, 4 जून के बाद, प्रधानमंत्री के सत्ता के अहंकार पर जनता की ताकत हावी हो गई है. उन्होंने एक-एक प्वाइंट में बताया कि मोदी सरकार ने कहां-कहां यू-टर्न लिया है.
- लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन/इंडेक्सेशन के संबंध में बजट में रोलबैक
- वक्फ बिल को जेपीसी को भेजना
- ब्रॉडकास्ट बिल को वापस लेना
- लेटरल एंट्री को वापस लेना
खरगे ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा, हम जवाबदेही सुनिश्चित करते रहेंगे और 140 करोड़ भारतीयों को इस निरंकुश सरकार से बचाएंगे!
50 प्रतिशत पेंशन के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 25 वर्ष होनी चाहिए
यूनीफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत सरकारी कर्मचारी अब सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम 12 महीनों में मिले औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में पाने के हकदार होंगे. पेंशन के रूप में वेतन का 50 प्रतिशत पाने के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 25 वर्ष होनी चाहिए. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा नई पेंशन स्कीम की घोषणा करते हुए बताया था, नयी पेंशन योजना न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 10,000 रुपये प्रति माह की न्यूनतम पेंशन की गारंटी भी देती है. इस योजना से केन्द्र सरकार के 23 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.
नई पेंशन योजना: 10 साल काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को 10 हजार का पेंशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










