Kal Ka Mausam: 13 से 16 अगस्त तक बारिश का रौद्र रूप, अगले 7 दिन इन राज्यों में भयंकर बरसात

Heavy Rain IMD alert
Kal Ka Mausam: भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटे में देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक गुजरात और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 13 से 16 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.
Kal Ka Mausam: देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 13 अगस्त 2025 को अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्व-मध्य भारत और इससे लगे उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियों में इजाफे की संभावना है.

भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक गुजरात और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर-लद्दाख, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व-मध्य भारत और इससे लगे उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की तीव्रता में इजाफे की संभावना है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 13 से 16 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 16 अगस्त के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश की संभावना है. 10 से 14 अगस्त के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




