Joshimath Crisis: सीएम धामी ने की 45 करोड़ रुपये के पुनर्वास पैकेज की घोषणा, शाह ने की हाई लेवल मीटिंग

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Jan 2023 4:50 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो राहत पैकेज की घोषणा की है, वह 3000 प्रभावित परिवार वालों के लिए किया गया है. यही नहीं सीएम ने अंतरिम सहायता राशि की भी घोषणा की है. तात्कालिक तौर पर प्रति परिवार 1.50 लाख रुपये की अंतरिम सहायता दी जा रही है.

विज्ञापन

उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसान के कारण घरों में पड़ रही दरारों के बीच प्रभावित लोगों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 45 करोड़ रुपये के पुनर्वास पैकेज की घोषणा की है. इधर जोशीमठ मामले को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक हाई लेवल मीटिंग की है.

3 हजार परिवार वालों के लिए राहत पैकेज की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो राहत पैकेज की घोषणा की है, वह 3000 प्रभावित परिवार वालों के लिए किया गया है. यही नहीं सीएम ने अंतरिम सहायता राशि की भी घोषणा की है. तात्कालिक तौर पर प्रति परिवार 1.50 लाख रुपये की अंतरिम सहायता दी जा रही है जिसमें से एक लाख रुपये की धनराशि उन्हें स्थायी विस्थापन नीति तैयार होने से पहले अग्रिम के रूप में तथा 50 हजार रुपये सामान की ढुलाई एवं तात्कालिक आवश्यकताओं हेतु दी जा रही है. प्रभावितों को यह धनराशि उत्तराखंड राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा जारी की गई है. धामी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में कुल खर्च का पूरा आकलन कर सहायता राशि दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु अपने एक माह का वेतन भी देने की घोषणा की.

जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावितों को बाजार दर पर दिया जाएगा मुआवजा : धामी

भूधंसाव ग्रस्त जोशीमठ में स्थिति का जायजा ले रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद करेगी. जोशीमठ पहुंचे धामी ने बुधवार देर रात तक राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों से बातचीत की, साथ ही व्यवस्थाओं ​का जायजा भी लिया. जोशीमठ में प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना से दिन की शुरुआत करने के बाद धामी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार प्रभावितों के साथ है और सभी अधिकारियों को लोगों को हर संभव मदद देने के आदेश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने भूधंसाव से प्रभावित मकानों को गिराने संबंधी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए लोगों से कहा कि इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. धामी ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र जोशीमठ के भूधंसाव प्रभावितों को बाजार दर पर मुआवजा दिया जायेगा और यह बाजार दर हितधारकों के सुझाव लेकर जनहित में तय की जाएगी.

Also Read: जोशीमठ में टूटेंगे सिर्फ दो मकान, कड़ाके की ठंड से बढ़ीं पीड़ितों की मुश्किलें, सीएम धामी के ऐलान से राहत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोशीमठ मामले को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की. बैठक में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, आरके सिंह, भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे.

जोशीमठ में भूधंसाव से 723 भवन प्रभावित, 462 लोग अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित

जोशीमठ नगर क्षेत्र में 723 भवनों को भूधंसाव प्रभावित के रूप में चिन्हित किया गया है जिनमें से बुधवार तक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया गया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola