J&K Assembly Elections: बीजेपी ने एक ही दिन में उम्मीदवारों की दो सूची जारी की, देखें लिस्ट

modi and nadda
J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को लगातार दो सूची जारी की. जिसमें बीजेपी ने 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा.
J&K Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के 16 विधानसभा क्षेत्रों और जम्मू क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा.
पहली सूची में बीजेपी ने 15 के नामों की घोषणा की, फिर कुछ ही देर में दूसरी भी जारी कर दी
बीजेपी की ओर से जारी पहली सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं जबकि इसके कुछ ही देर बाद जारी दूसरी सूची में सिर्फ एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई. इससे पहले, पार्टी की ओर से तीनों चरणों के लिए कुल 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम थे. हालांकि, बाद में दूसरे और तीसरे चरण के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची वापस ले ली गई और फिर सिर्फ पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की गई.
पीएम मोदी की अगुआई में उम्मीदवारों के नामों पर हुआ मंथन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया.

पाम्पोर से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट को दिया टिकट, देखें पूरी सूची
- पाम्पोर – सैयद शौकत गयूर अंद्राबी
- राजपोरा – अर्शीद भट्ट
- शोपियां – जावेद अहमद कादरी
- अनंतनाग पश्चिम – मोहम्मद रफीक वानी
- अनंतनाग- सैयद वजाहत
- इंदरबल – तारिक कीन
- डोडा – गजय सिंह राणा
- किश्तवाड़ – शगुन परिहार
- पाडेर-नागसेनी – सुनील शर्मा
- भदरवाह – दलीप सिंह परिहार
- डोडा पश्चिम – शक्ति राज परिहार
- रामबाण – राकेश ठाकुर
- बनिहाल – सलीम भट्ट
- शनगुस अनंतनाग पूर्व – वीर सराफ
- श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा – सोफी यूसुफ
- कोकरनाग (अजजा) – चौधरी रौशन हुसैन गुज्जर
पहली सूची में इन सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की
पार्टी ने पहले चरण में कश्मीर घाटी के त्राल, पुलवामा, जैनापोरा, डी. एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, दूरू और पहलगाम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.
जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे
जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पूर्ववर्ती प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए, चुनाव के पहले चरण के तहत 18 सितंबर, दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरे व आखिरी चरण के तहत एक अक्टूबर को मतदान होगा. मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी. यह विधानसभा चुनाव, अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के लिए सरकार चुनने का मंच तैयार करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










