Live Updates

Weather Forecast LIVE Updates Today : दिल्ली-NCR में लौटी गर्मी, तप रहा उत्तर भारत, जितिया पर झारखंड के जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जानें बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal) समेत अन्य हिस्सों में 10 सितंबर यानि आज भी अच्छी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने बताया है कि दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) समेत अन्य उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी बढ़ेगी. यहां बारिश की संभावना नहीं दिख रही है. ऐसे में आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), ओडिशा (Weather Forecast Odisha) समेत देश के अन्य हिस्सों में जीतिया पर कैसा होगा मौसम…

विज्ञापन

दिल्ली में तापमान

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चल सकती है. न्‍यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

झारखंड के इन जिलों में थोड़ी देर में होगी वर्षा, वज्रपात की भी संभावना

गुमला, लातेहार तथा लोहरदगा जिले के कुछ भागों में मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में अच्छी बारिश होने की संभावना जतायी है. विभाग ने कहा है कि इन क्षेत्रों में हल्के दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है.

केरल में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश

केरल सहित दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश दर्ज की गयी. इस दौरान तीन मछुआरों के डूबने की सूचना है. खबरों की मानें तो उनकी नौका तिरुवनंतपुरम में अशांत समुद्र में पलट गई. मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 10 सेंटीमीटर की बारिश हुई है. जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है. आनन-फानन में पांच परिवारों को राहत शिविर में स्थानांतरित किया गया. अधिकारियों के अनुसार मछुआरों को समुद्र में उतरने के खिलाफ चेतावनी पहले ही दी जा चुकी थी. विभाग ने बुधवार से केरल तट के पास 45-55 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका जतायी थी.

मुम्‍बई में आज का तापमान

मुम्‍बई में आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश हो सकती है. न्‍यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा.

चेन्‍नई में आज का तापमान

चेन्‍नई में भी सामान्‍य तौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. तापमान 25 और 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं.

गुवाहाटी में आज का मौसम

गुवाहाटी में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो स्‍थानों पर बारिश हो सकती है. शहर में न्‍यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने के आसार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola