नीतीश की पार्टी JDU ने NDA के साथ दिल्ली चुनाव लड़ने का किया ऐलान, अरविंद केजरीवाल को बताया ‘ढोंगी’

Updated:
विज्ञापन
Rajiv Ranjan Singh JDU

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते राजीव रंजन सिंह

JDU fight upcoming Delhi assembly elections: जनता दल (यूनाइटेड) ने एनडीए के साथ मिलकर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

JDU fight upcoming Delhi assembly elections: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, “आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव जेडीयू एनडीए के साथ गठबंधन में लड़ेगी.” उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल का पूर्वांचल के लोगों के प्रति प्यार बढ़ता जा रहा है. असलियत में वे ढोंगी और अवसरवादी हैं. अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल और बिहार के लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. ‘हमलागों ने जो वीडियो दिखाया, उसमें वो ये कहते दिख रहे हैं कि बिहारी 500 रुपये का टिकट कटाता है, दिल्ली आता है और 5 लाख का इलाज कराकर लौट जाता है.’ उन्होंने केजरीवाल से पूछा, दिल्ली क्या उनकी जागीर है? पूर्वांचलियों और बिहारियों के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग आज तक किसी ने नहीं किया. जेपी नड्डा साहब ने राज्यसभा में रोहिंग्या के बारे में जो कहा, उसको उन्होंने पूर्वांचलियों के साथ जोड़ दिया.”

कोरोना काल में केजरीवाल ने बिहारियों को दिल्ली से खदेड़ दिया

अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, “कोरोना के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लाखों लोगों को नोएडा बॉर्डर पर भेज दिया और बिहार के लोगों के लिए एक भी कैंप नहीं लगाया. हम अरविंद केजरीवाल को बेनकाब करेंगे.” उन्होंने केजरीवाल पर हमला करते हुए आगे कहा, “कोरोना काल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देशभर में जितने भी बिहारी थे, उन्हें राहत पहुंचाई. नीतीश कुमार ने 25 लाख लोगों को राहत शिविर में रखा, उनका इलाज कराया और उनके गांव तक पहुंचाया. बिहार सरकार ने उनके रोजगार की व्यवस्था भी की.”

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव, मुफ्त पानी का किया ऐलान

केजरीवाल के मुंह में “राम और बगल में छुरी”

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल राजनीतिक व्यक्ति नहीं है, वो सरकारी सेवा में थे. इनकम टैक्स के अधिकारी थे, अन्ना हजारे के आंदोलन में आए, ‘मुंह में राम और बगल में छुरी.’ महत्वाकांक्षा उनकी राजनीति थी और जुड़ गए अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से. अन्न हजारे को डंप कर दिया और खुद राजनीति में आ गए.”

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola