NIA के दफ्तर पर हो सकता है आतंकी हमला, पुलिसवालों के घर भी निशाने पर, अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
NIA के दफ्तर पर हो सकता है आतंकी हमला, पुलिसवालों के घर भी निशाने पर, अलर्ट जारी

jammu kashmir terror attack : केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को आतंकियों की बड़ी साजिश के संबंध में जानकारी मिली है. लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मिलकर जम्मू कश्मीर में तैनात अधिकारियों के घरों को टारगेट करने का प्लान तैयार कर रहे हैं.

विज्ञापन

jammu kashmir terror attack : जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में आतंकवादी हमले को अंजाम देने के बाद आतंकी कुछ बड़ा करने की प्लानिंग कर रहे हैं. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने इस बाबत अलर्ट किया है. खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट किया है और कहा है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) जम्मू-कश्मीर में तैनात अधिकारियों के घरों को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. यही नहीं आतंकियों का निशाना एनआईए के ऑफिस भी हैं.

इससे पहले, खुफिया एजेंसियों ने बारामूला से कुपवाड़ा, सोपोर और बांदीपोरा की ओर जाने वाले काफिले के मार्गों पर IED विस्फोटों को अंजाम देकर सुरक्षा बलों पर हमला करने की LeT और JeM आतंकवादियों की योजना के संबंध में जानकारी साझा की थी. सूत्रों की जानकारी के हवाले से जो मीडिया में खबरें हैं, इसके अनुसार, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को आतंकियों की बड़ी साजिश के संबंध में जानकारी मिली है. लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मिलकर जम्मू कश्मीर में तैनात अधिकारियों के घरों को टारगेट करने का प्लान तैयार कर रहे हैं.

आतंकियों की नजर जी-20 बैठक पर भी

एक केंद्रीय खुफिया अधिकारी की मानें तो, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी यानी आईएसआई ने श्रीनगर में होने वाले जी20 बैठक के विवरण का पता लगाने की भी प्रयास किया है. आईएसआई के इशारे पर, भारत विरोधी लॉबी समूह और कट्टरपंथी तत्व जम्मू-कश्मीर में G20 की मेजबानी के खिलाफ हर कदम उठा रहे हैं.

Also Read: Terror Attack : कौन है आतंकी साजिद जट्ट जो जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को दे रहा है अंजाम ?
आतंकी लगातार कर रहे हैं हमला

यहां चर्चा कर दें कि पिछले महीने, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भीमबेर गली-सुरनकोट रोड पर भट्टा डूरियन के पास आतंकवादियों ने एक ट्रक पर हमला किया था. ये हमला घात लगाकर किया गया था जिसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने ली थी. इसके कुछ ही दिन बाद राजौरी में आतंकियों ने हमला किया जिसमें 5 जवानों की शहादत हुई.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola