ePaper

जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग ने अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की, जानें अब कितनी लोकसभा और विधानसभा सीटें होंगी

Updated at : 14 Mar 2022 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग ने अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की, जानें अब कितनी लोकसभा और विधानसभा सीटें होंगी

अधिसूचना में कहा गया है कि आयोग इन (सुझावों) पर 28 और 29 मार्च को केंद्रशासित प्रदेश में सार्वजनिक बैठकों के दौरान विचार करेगा.

विज्ञापन

जम्मू: जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग ने सोमवार को विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों का नये सिरे से निर्धारण करने संबंधी अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं. परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों के संबंध में भारत के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के राजपत्रों में अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की है.

आयोग ने आपत्तियां और सुझाव मांगे

आयोग के सचिव केएन भर ने अधिसूचना में कहा कि आयोग इस संबंध में आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करता है. अधिसूचना के अनुसार, प्रस्तावों के संबंध में कोई आपत्ति और सुझाव 21 मार्च को या उससे पहले सचिव, परिसीमन आयोग कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए.

28, 29 मार्च को होगी सार्वजनिक बैठक

अधिसूचना में कहा गया है कि आयोग इन (सुझावों) पर 28 और 29 मार्च को केंद्रशासित प्रदेश में सार्वजनिक बैठकों के दौरान विचार करेगा. इसमें कहा गया है, ‘उपरोक्त बैठकों का स्थान और समय अलग से अधिसूचित किया जायेगा.’ राजपत्र की प्रतियां जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और केंद्र शासित प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव अधिकारियों के संदर्भ के लिए उपलब्ध है.

Also Read: परिसीमन आयोग पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने लगाये गंभीर आरोप, कही ये बात
दो महीने का मिला था आयोग को विस्तार

आयोग को 6 मार्च को दो महीने का विस्तार दिया गया था. उसे 6 मई से पहले एक रिपोर्ट जमा करनी थी. सोमवार को सार्वजनिक किये गये मसौदा प्रस्ताव के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा सीटों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है. इसी तरह, केंद्रशासित प्रदेश की संसदीय सीट में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए कोई आरक्षण नहीं है.

7 सीटें एससी और 9 एसटी के लिए होंगी आरक्षित

रिपोर्ट में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटों की संख्या 90 करने का प्रस्ताव है, जिसमें से 7 सीट एससी और 9 सीट एसटी के लिए आरक्षित होंगी. मसौदे में कहा गया है कि जम्मू संभाग में जम्मू-रियासी और उधमपुर-डोडा निर्वाचन क्षेत्र होंगे, जबकि कश्मीर संभाग में श्रीनगर-बडगाम और बारामूला-कुपवाड़ा होंगे. अनंतनाग-पुंछ सीट दोनों संभागों का हिस्सा होगी.

Also Read: जम्मू-कश्मीर में परिसीमन पर बड़ा अपडेट, कई विधानसभा सीटें खत्म, जानें, क्या है आयोग के प्रस्ताव में
जम्मू में 43 और कश्मीर में होंगी 47 सीटें

जस्टिस (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में मार्च 2020 में गठित तीन सदस्यीय आयोग ने 90 सदस्यीय सदन में जम्मू क्षेत्र में छह और सीट तथा कश्मीर में एक अतिरिक्त सीट का प्रस्ताव रखा है. 90 सदस्यीय विधानसभा में से 47 सीट कश्मीर में जबकि 43 सीट जम्मू क्षेत्र में होंगी.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola