Jammu & Kashmir Avalanche: गुलमर्ग में बर्फीला तूफान, एक विदेशी पर्यटक की मौत, एक घायल और एक लापता

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Feb 2024 1:26 PM

विज्ञापन

Jammu & Kashmir avalanche जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है. हिमस्खलन के कारण सिंध नदी की प्रवाह रूक गई है.

विज्ञापन

Jammu & Kashmir Avalanche: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आकर एक विदेशी की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल और एक लापता है. इसकी जानकारी डीडीएमए बारामूला ने दी है.

पांच लोगों को बचाया गया

अधिकारियों ने बताया कि ‘स्की’ करने वाले पांच लोगों को बचाकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. हिमस्खलन ने कोंगडोरी को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते स्की करने वाले कई व्यक्ति फंस गए. उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक स्थानीय निवासियों के बिना स्की करने गए थे. सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन का एक गश्ती दल खोज व बचाव अभियान में जुटा हुआ है.

सोनमर्ग में हिमस्खलन ने सिंध नदी के प्रवाह को रोह

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है. हिमस्खलन के कारण सिंध नदी की प्रवाह रूक गई है. जिससे नदी ने अपना प्राकृतिक प्रवाह बदल लिया है और सड़क पर पानी बह रहा है. पिछले तीन दिन में कश्मीर में ‘मध्यम’ से ‘भारी’ बर्फबारी दर्ज की गई है. ऐसे में घाटी के पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है.

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी, बारिश से 405 मार्गों पर आवाजाही बंद, हिमस्खलन की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी और बारिश होने के बाद अधिकारियों ने कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. राज्य में एक जनवरी से अब तक भूस्खलन, ऊंचाई से गिरने, डूबने और आग लगने से 61 लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग लापता हुए हैं. चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 405 मार्गों पर बर्फबारी की वजह से वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी और बिजली के 577 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गये.

तापमान शून्य से 7.1 डिग्री नीचे तक गिरा

हिमाचल के कुसुमसेरी इलाका राज्य का सबसे ठंड स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 7.1 डिग्री नीचे तक गिर गया. वहीं सुमदो में तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे, भरमौर व काल्पा में शून्य से 1.2 डिग्री नीचे, नारकंडा में शून्य से 0.5 डिग्री नीचे, मनाली में शून्य से 0.1 डिग्री नीचे और शिमला में 2.9 डिग्री दर्ज किया गया.

शनिवार तक बारिश और बर्फबारी की आशंका

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए निचले इलाकों और मध्य पहाड़ियों में शुष्क मौसम और गुरुवार एवं शनिवार को ऊंचाई पर स्थित अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola