Jammu And Kashmir: T 33 टनल का काम पूरा, बहुत जल्द कश्मीर तक दौड़ेगी ट्रेन, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Tunnel T33

Tunnel T33

Jammu And Kashmir: बहुत जल्द कश्मीर तक ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है. क्योंकि रियासी में सुरंग टी 33 का निर्माण पूरा हो गया है.

विज्ञापन

Jammu And Kashmir: सुरंग टी 33 का निर्माण पूरा करके उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना ने एक मील का पत्थर हासिल कर लिया है. परीक्षण के बाद जल्द ही कश्मीर के लिए ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी.

टी 33 टनल में तीन तरह से काम हो रहे

यूएसबीआरएल परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया, “टी 33 का काम पूरा हो चुका है. यहां 3 तरह के काम चल रहे हैं. पहला ट्रैक लिंकिंग. दूसरा इलेक्ट्रो-मैकेनिकल काम. तीसरा टेलीकॉम. उन्होंने बताया, कटरा-बनिहाल सेक्शन 111 किलोमीटर का है, इसमें 8 ब्लॉक सेक्शन हैं, बनिहाल से संगलदान तक…”

Also Read: मुजफ्फरपुर मेट्रो प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 20 स्टेशनों के साथ शुरू होगा नया सफर, जानें रूट

गिट्टी रहित ट्रैक का काम पूरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि टी-33 के लिए गिट्टी रहित ट्रैक का काम पूरा हो गया. रेल मंत्री ने ट्वीट किया और लिखा, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक पर अंतिम ट्रैक का काम पूरा हो गया है. श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की तलहटी में स्थित और कटरा को रियासी से जोड़ने वाली 3.2 किलोमीटर लंबी सुरंग टी-33 के लिए गिट्टी रहित ट्रैक का काम शुक्रवार दोपहर 02:00 बजे सफलतापूर्वक पूरा हो गया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola