Jammu Kashmir : मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Terrorists Killed In Tral Encounter At Jammu Kashmir जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिये की सूचना मिल रही है. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक त्राल में ये मुठभेड़ चल रही है और इसी दौरान सुरक्षा बलों को ये बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

Terrorists Killed In Tral Encounter At Jammu Kashmir जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिये की सूचना मिल रही है. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक त्राल में ये मुठभेड़ चल रही है और इसी दौरान सुरक्षा बलों को ये बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के त्राल एरिया के अवंतीपोरा के मंडोरा में जारी मुठभेड़ के दौरान अब तक तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. जम्मू कश्मीर पुलिस के हवाले से बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है. सुरक्षाबलों को मंदोरा में आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सर्च अभियान के दौरान ये मुठभेड़ शुरू हो गयी.

सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने में जुटी है. वहीं, मुठभेड़ में मार गिराये गये आतंकियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि सूचना के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की. इसी दौरान आतंकियों की ओर से सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी गयी. फिलहाल मुठभेड़ जारी है और अन्य आतंकियों के वहां मौजूद होने की बात कही जा रही है.

Also Read: Budget में इनकम टैक्स स्लैब में राहत की उम्मीद नहीं!, जानें विशेषज्ञों की राय

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola