ePaper

Jammu Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को किया ढेर, एक आतंकी को जिंदा पकड़ा

Updated at : 12 Mar 2022 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
Jammu Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को किया ढेर, एक आतंकी को जिंदा पकड़ा

Jammu Kashmir Encounter: पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के चेवकलां में आतंकवादियों की उपस्थिति के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है. जानकारी के अनुसार पुलवामा में दो जबकि हंदवाड़ा और गांदरबल में एक-एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. पुलवामा में मारे गये आतंकी का कनेक्‍शन जैश से था जबकि अन्य लश्‍कर के आतंकी बताये जा रहे हैं. तीन अलग-अलग मुठभेड़ में ये चार आतंकी मारे गये हैं.

पुलवामा में मुठभेड़

पुलवामा जिले में शुक्रवार की शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के चेवकलां में आतंकवादियों की उपस्थिति के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलियां चलायीं और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई.


आईजीपी कश्मीर ने कहा

आईजीपी कश्मीर ने जानकारी दी है कि हमने बीती रात 4-5 स्थानों पर संयुक्त अभियान शुरू किया था. पुलवामा में अब तक दो आतंकी मारे गये हैं जिसमें से एक पाकिस्‍तानी है. ये दोनों जैश के आतंकी हैं. वहीं गांदरबल और हंदवाड़ा में एक एक आतंकी मारा गया है. एक आतंकी को जिंदा पकड़ा गया है.

लश्कर-ए-तय्यबा के दो आतंकवादी मारे गए थे

गौरतलब है कि गुरुवार को नायरा बटपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तय्यबा के दो आतंकवादी मारे गए थे.

रात भर चली मुठभेड़

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ कश्मीर घाटी के पुलवामा, गंदेरबल और कुपवाड़ा जिलों में हुई. दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के चेवाकलां इलाके में रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईम) के दो आतंकवादी और एक पाकिस्तानी नागरिक मारा गया. मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सेरच इलाके में तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. गोलीबारी में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया है.

लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के नेचमा रजवार इलाके में सुबह एक और मुठभेड़ हुई, जिसमें लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा बलों ने चार-पांच स्थानों पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि हमने कल रात 4-5 स्थानों पर संयुक्त अभियान शुरू किया था. अब तक पुलवामा में एक पाकिस्तानी सहित जेईएम के दो आतंकवादी, गंदेरबल और हंदवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ खत्म. कुमार ने बताया कि एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola