Islamic State-Khorasan Province Case: एनआईए ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में 5 जगहों पर छापे मारे

मध्यप्रदेश के सिवनी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी के बाद पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें छोड़ दिया. एनआईए ने उनसे कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक सामग्री एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं.
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने स्टेट- खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) मामले में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पांच स्थानों पर छापे मारे. केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के सिवनी में चार और पुणे में एक स्थान पर छापेमारी की.
मध्यप्रदेश के सिवनी में दो लोगों को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में
मध्यप्रदेश के सिवनी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी के बाद पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें छोड़ दिया. एनआईए ने उनसे कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक सामग्री एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं. एनआईए की टीम को इन लोगों के पास से कई मोबाइल सिम कार्ड, हार्ड डिस्क एवं मेमोरी कार्ड मिले हैं. लगभग 26 आर्टिकल्स इनसे जब्त किए हैं.
एमपी के गृह मंत्री को एनआईए का नोटिस
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में रविवार को संवाददाताओं से कहा कि एनआईए ने उन्हें नोटिस जारी किया है और जांच के तहत उन्हें बेंगलुरु तलब किया है.
Also Read: मध्यप्रदेश: ”राहुल गांधी को देश से निकाल कर फेंक दें”, बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादास्पद बयान
दो संदिग्धों को अपने साथ ले गई जबलपुर ले गयी एनआईए की टीम
इससे पहले सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया था कि शनिवार को तीन लोगों के परिसरों में छापेमारी की गई, जिसके बाद दो लोगों को पूछताछ के लिए जबलपुर ले जाया गया. उन्होंने कहा था, प्रारंभिक पूछताछ के बाद एनआइए की टीम दो संदिग्धों अब्दुल अजीज सल्फी (40) एवं शोएब खान (27) को अपने साथ जबलपुर ले गई है. एक अन्य अकरम खान (28) को पूछताछ के बाद एनआइए ने छोड़ दिया है. गृह मंत्री मिश्रा ने बताया, एनआईए अब्दुल अजीज सल्फी एवं शोएब खान को जबलपुर ले गयी थी और उसने दोनों को पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










