ePaper

गुजरात: गोधरा का बदला लेने के इरादे से बनाया खतरनाक प्लान, ISIS आतंकी शाहनवाज ने किया बड़ा खुलासा

Updated at : 08 Jan 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात: गोधरा का बदला लेने के इरादे से बनाया खतरनाक प्लान, ISIS आतंकी शाहनवाज ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए ISIS के एक आतंकी ने बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया की गुजरात को ददहलाने की बड़ी साजिश रची गई थी. आतंकी शाहनवाज ने बताया कि आईएसआईएस गुजरात में बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे.

विज्ञापन

ISIS Terrorist Plan: साजिश गुजरात को दहलाने की थी. अमन चैन से जी रहे लोगों हैरान परेशान करने की थी. बड़ा धमाका कर मौत का तांडव करने की साजिश थी. यहीं कुछ खुलासा किया है दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए एक आतंकी ने. इस्लामिक स्टेट का आतंकी शाहनवाज आलम ने दिल्ली पुलिस के सामने ISIS का राज खोला है. शाहनवाज ने बताया है कि आईएसआईएस गुजरात में बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे. गुजरात के कई शहर में बड़ा हमला करने की योजना पर काम कर रहे थे.

गोधरा कांड का बदला लेने की थी मंशा
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आतंकी शाहनवाज ने खुलासा किया कि गोधरा कांड का बदला लेने के इरादे से गुजरात दहलाने की साजिश थी. बता दें, पुलिस ने हाल ही में आतंकी शाहनवाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में उसने कई राज उगले हैं. उसने बताया कि आईएसआईएस का प्लान गुजरात के कई शहरों में बड़ा धमाका करने का था. इसके पीछे मंशा गोधरा कांड का बदला लेने की थी.

साल भर से की जा रही थी रेकी
आतंकी शाहनवाज ने बताया कि गुजरात में आईएसआईएस बड़ा धमाका करने के लिए साल भर से रेकी कर रहा था. आतंकियों ने गुजरात के कई शहरों में धमाका करने की योजना बनाई थी. उसने बताया कि जनवरी 2023 से ही रेकी की जा रही थी. उसने बताया था कि आतंक फैलाने के लिए गुजरात के कई जगहों को निशाना बनाने की योजना थी जिसमें गांधीनगर स्थित आरएसएस कार्यालय, वीएचपी कार्यालय, गुजरात हाईकोर्ट, बीजेपी कार्यालय, रेलवे स्टेशन समेत कई और जगह थे. आतंकी इन जगहों की लगातार रेकी कर रहे थे.

कई जगहों की भेजी थी तस्वीर
आतंकी शाहनवाज ने पुलिस को यह भी बताया कि बताया कि गुजरात को दहलाने के इरादे से कई महत्वपूर्ण जगहों की रेकी की जा रही थी. रेलवे स्टेशन, विश्वविद्यालय, सिनेमा घर, धार्मिक स्थल समेत कई नेताओं के घर की रेकी की गई थी. वहां की तस्वीरें आतंकियों ने ली थी. वीडियो भी बनाए थे. 

Also Read: अलास्का विमान हादसे के बाद दुनियाभर में बढ़ गई है टेंशन, जानिए मुकेश अंबानी के पास कितने हैं बोइंग प्लेन

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola