क्या BRICS को 'कमजोर' रखना ही भारत की सबसे बड़ी कूटनीति? जानिए चीन के दबदबे को रोकने का इनसाइड गेम
भारत का चीन पर दांव, सांकेतिक इमेज (PC : AI)
BRICS के विस्तार के बीच भारत की असली कूटनीति क्या है? एक नया विश्लेषण बताता है कि भारत का रणनीतिक हित समूह को विभाजित रखने में हो सकता है, ताकि चीन इसका दुरुपयोग न कर सके.
BRICS Summit 2026 : भारत में BRICS Summit के बीच इस समूह की भूमिका और भविष्य को लेकर बहस तेज है. एक नए विश्लेषण में दावा किया गया है कि भारत का असली रणनीतिक हित BRICS को मजबूत और प्रभावशाली बनाने में नहीं, बल्कि उसे इतना विभाजित रखने में हो सकता है कि वह चीन के ग्लोबल पावर प्रोजेक्ट का हथियार न बन पाए.
BRICS की सबसे बड़ी ताकत ही भारत के लिए बन सकती है चुनौती
BRICS अब पहले जैसा छोटा समूह नहीं रहा. द प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिक्स में विस्तार के बाद अब 11 देश शामिल हैं और इसका आर्थिक व राजनीतिक प्रभाव काफी बढ़ गया है. लेकिन इसी विस्तार के साथ एक बड़ा सवाल भी सामने आया है, क्या BRICS वास्तव में सभी सदस्यों के साझा हितों के लिए काम करेगा या चीन धीरे-धीरे इस मंच पर अपना प्रभाव बढ़ाएगा?
विश्लेषण के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय संगठनों में ताकत का संतुलन बेहद मायने रखता है. किसी भी समूह के फैसले सिर्फ सदस्य देशों की संख्या से तय नहीं होते, बल्कि आर्थिक, सैन्य और रणनीतिक ताकत भी उनकी भूमिका तय करती है. इस लिहाज से BRICS में चीन का प्रभाव दूसरे कई सदस्यों से काफी ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना
चीन के सामने भारत की स्थिति कमजोर क्यों?
चीन और भारत दोनों BRICS के अहम सदस्य हैं, लेकिन दोनों की आर्थिक और सैन्य क्षमता में बड़ा अंतर है. ऐसे में अगर BRICS एक बेहद प्रभावी राजनीतिक या रणनीतिक समूह बनता है, तो आशंका यह है कि उसका इस्तेमाल चीन अपने हितों के लिए कर सकता है.
भारत के लिए समस्या इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इंडो-पेसिफिक में चीन के बढ़ते प्रभाव को बैलेंस करने के लिए उसे अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और दूसरे स्ट्रैटजिक पार्टनर्स की जरूरत है. ऐसे में ऐसा कोई भी कदम जो इन देशों की ताकत कम करे और अप्रत्यक्ष रूप से चीन को फायदा पहुंचाए, भारत के हित में नहीं होगा.
डॉलर का मामला भी समझिए
BRICS में लंबे समय से de-dollarisation यानी अंतरराष्ट्रीय कारोबार में अमेरिकी डॉलर की भूमिका कम करने की चर्चा होती रही है. विश्लेषण का तर्क है कि अमेरिका के डॉलर सिस्टम से भारत की अपनी शिकायतें हो सकती हैं, लेकिन डॉलर को कमजोर करना अपने आप में भारत के लिए फायदेमंद नहीं है.
सवाल यह है कि अगर अमेरिकी डॉलर का प्रभाव घटता है, तो उसकी जगह किसका प्रभाव बढ़ेगा? अगर इसका फायदा मुख्य रूप से चीन को मिलता है, तो भारत के लिए स्थिति और मुश्किल हो सकती है.
यानी अमेरिका से नाराजगी और चीन का विरोध, दोनों को एक ही रणनीति मानना भारत के लिए खतरनाक हो सकता है.
BRICS ‘ineffective’ रखने से भारत को फायदा?
यही इस विश्लेषण का सबसे controversial और दिलचस्प हिस्सा है. इसमें तर्क दिया गया है कि भारत का लक्ष्य BRICS को खत्म करना नहीं, बल्कि उसे इतना internally divided और ineffective रखना होना चाहिए कि चीन इसका इस्तेमाल अपने बड़े strategic ambitions के लिए न कर सके.
BRICS के विस्तार को इस नजरिए से भी देखा जा सकता है. जितने ज्यादा और अलग-अलग हितों वाले देश किसी संगठन में शामिल होंगे, उनके बीच सहमति बनाना उतना मुश्किल होगा.
मध्य पूर्व के देशों के बीच कई गंभीर मतभेद हैं. एशिया और दूसरे क्षेत्रों के देशों के अपने-अपने strategic interests हैं. ऐसे में भारत इन मतभेदों का इस्तेमाल BRICS के भीतर किसी एक देश के प्रभुत्व को रोकने के लिए कर सकता है.
लेकिन इस रणनीति में भारत के लिए भी बड़ा रिस्क
इसका दूसरा पहलू भी है. अगर भारत लगातार BRICS की initiatives को रोकता है या संगठन को कमजोर करने की कोशिश करता है, तो वह खुद इस समूह में अलग-थलग पड़ सकता है. इसके अलावा चीन के साथ टकराव बढ़ने पर Beijing आर्थिक और सैन्य दबाव का इस्तेमाल भी कर सकता है.
इसलिए भारत के सामने असली challenge BRICS छोड़ना या उसे मजबूत बनाना नहीं, बल्कि उसके भीतर रहते हुए अपने strategic interests को सुरक्षित रखना है.
BRICS का विस्तार भारत के लिए मौका भी है और चुनौती भी. असली सवाल अब यह नहीं है कि BRICS कितना ताकतवर बनेगा, बल्कि यह है कि क्या भारत चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच इस मंच को अपने हितों के खिलाफ जाने से रोक पाएगा.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 LIVE: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन दिल्ली के लिए रवाना, ब्रिक्स समिट में होंगे शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए