IRCTC, Indian Railway News : रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों को किया कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jun 2020 1:53 PM

विज्ञापन

IRCTC Indian Railway News : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है हालांकि अनलॉक का दौर जारी है. अनलॉक के दौरान रेलवे की ओर से कुछ स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है जिससे लोग यात्रा कर रहे हैं. रेलवे की ओर से यह साफ कह दिया गया है कि 12 अगस्त तक पहले की तरह ट्रेनों को संचालन नहीं किया जा सकता है. इसी बीच रेलवे को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार रेलवे ने 29 जून से 15 जुलाई तक चलने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

विज्ञापन

IRCTC Indian Railway News : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है हालांकि अनलॉक का दौर जारी है. अनलॉक के दौरान रेलवे की ओर से कुछ स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है जिससे लोग यात्रा कर रहे हैं. रेलवे की ओर से यह साफ कह दिया गया है कि 12 अगस्त तक पहले की तरह ट्रेनों को संचालन नहीं किया जा सकता है. इसी बीच रेलवे को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार रेलवे ने 29 जून से 15 जुलाई तक चलने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

दरअसल, कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए दक्षिण रेलवे ने आठ ट्रेने कैंसिल कर दी है. तमिलनाडु सरकार के अनुरोध पर रेलवे ने 29 जून से 15 जुलाई तक राज्य के अंतर्गत चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से सूबे के मुख्‍यमंत्री ने रेलवे से ट्रेनों को कैंसिल करने का आग्रह किया था.

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,713 नये मामले सामने आए

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 3,713 नए मामले आए हैं. राज्य में संक्रमितों की संख्या अब 78,335 हो गयी है जबकि 68 और मरीजों की मौत के साथ अब तक 1,025 लोग दम तोड़ चुके हैं. राज्य में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के 3500 से ज्यादा नये मामले सामने आए. राज्य सरकार ने जांच भी बढ़ा दी है.

Also Read: अमित शाह ने कांग्रेस को दी चुनौती, कहा- चर्चा करनी है तो आइए, 1962 से आज तक दो-दो हाथ हो जाए सभी नियमित ट्रेन सेवाएं 12 अगस्त तक रद्द

रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों कहा कि सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनें 12 अगस्त तक रद्द रहेंगी. सूत्रों ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी. इसके तहत 12 मई से राजधानी के मार्ग पर चल रही 12 जोड़ी ट्रेनें तथा एक जून से चल रही 100 जोड़ी ट्रेनें जारी रहेंगी.

undefined
बुक की गयी टिकट रद्द, सारी राशि लौटा दी जाएगी

रेलवे की ओर से जानकारी दी गयी कि जरूरी सेवाओं में लगे कर्मियों की आवाजाही के लिए हाल में मुंबई में सीमित तौर पर शुरू की गयी विशेष उपनगरीय सेवा भी जारी रहेगी. रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है कि एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच यात्रा के लिए सभी नियमित ट्रेनों की बुक की गयी टिकट रद्द की गयी. सारी राशि लौटा दी जाएगी. आपको बता दें कि इससे पहले रेलवे ने 30 जून तक सभी ट्रेनों को रद्द किया था.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola