Iran Israel War: 'भारत कड़े कदम उठाने के लिए तैयार', विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यात्रा करने से बचने की दी सलाह

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Apr 2024 5:39 PM

विज्ञापन

S Jaishankar

Iran Israel War: ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो भारत कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा. यह बात उन्होंने जहाज में फंसे 17 भारतीयों की सकुशल वापसी को लेकर कही.

विज्ञापन

Iran Israel War: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष चिंता की बात है. दोनों देशों के बीच स्थिति और खराब हो सकती है. विदेश मंत्री ने कहा, उस क्षेत्र में हमारी भी हिस्सेदारी है. भारतीयों की सुरक्षा को लेकर कहा, अगर जरूरत पड़ी तो भारत कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा. विदेश मंत्री ने इस दौरान ईरान और इजराइल की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है.

17 भारतीयों को मुक्त कराने के लिए ईरान के संपर्क में है भारत

भारत हॉर्मुज जलडमरूमध्य के निकट शनिवार को ईरानी सेना द्वारा जब्त किये गए इजराइली मालवाहक जहाज पर सवार 17 भारतीय नागरिकों को मुक्त कराने के लिए ईरान के संपर्क में है. जहाज यूएई से भारत आ रहा था. तब ‘एमएससी एरीज’ को ईरान ने अपने कब्जे में ले लिया.

इजराइल में भारतीय दूतावास ने नागरिकों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा

Iran Israel War: इजराइल में भारतीय दूतावास ने ईरान के हमलों के बाद अपने नागरिकों के लिए रविवार को एक नया महत्वपूर्ण परामर्श जारी कर उन्हें शांतचित्त रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की सलाह दी. भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर भारतीयों के लिए सूचना जारी की. कहा गया कि दूतावास स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और वह हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इजराइली प्राधिकारियों तथा भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है.

ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ईरान में भारतीय दूतावास ने सहायता के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर सक्रिय करता है. +989128109115; +98993179567; +989932179359; +98-21-88755103-5

ईरान ने शनिवार देर रात इजराइल पर किया हमला

ईरान ने शनिवार देर रात इजराइल पर हमला कर दिया और उस पर सैंकड़ों ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइलें तथा क्रूज मिसाइलें दागीं. इजराइल ने कहा कि ईरान ने 170 ड्रोन, 30 से अधिक क्रूज मिसाइल और 120 से अधिक बैलेस्टिक मिसाइल दागीं. हालांकि रविवार सुबह ईरान ने कहा कि हमला समाप्त हो गया है, वहीं इजराइल ने भी अपने हवाई क्षेत्र को खोल दिया.

इजराइल का दावा ईरानी हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब

इजराइल ने ईरान के हमले को रोकने में अपनी सफल हवाई रक्षा कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उसने और उसके सहयोगियों ने मिलकर देश की ओर दागी गयी 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों में से 99 प्रतिशत को नष्ट कर दिया.

ईरान ने इजराइल पर क्यों किया हमला

सीरिया में एक अप्रैल को हवाई हमले में ईरानी वाणिज्य दूतावास में दो ईरानी जनरल के मारे जाने के बाद ईरान ने बदला लेने का प्रण लिया था. ईरान ने इस हमले के पीछे इजराइल का हाथ होने का आरोप लगाया था. हालांकि इजराइल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. दोनों देश वर्षों से एक दूसरे से द्यद्म युद्ध लड़ रहे हैं जिसमें दमिश्क हमले जैसी घटनाएं शामिल हैं लेकिन यह पहली बार है जब ईरान ने देश की 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद शुरू हुई दशकों की दुश्मनी के बाद इजराइल पर सीधे तौर पर हमला किया है.

Also Read: ईरान के कब्जे में इजराइली जहाज, बेटे की सलामती की दुआ कर रहा केरल का बुजुर्ग दंपती

Also Read: ईरान के हमले की कई देशों ने की निंदा, इजराइली ने कहा- एकजुट हो मित्र देश

Also Read: ईरान ने इजराइल के जहाज पर किया कब्जा, 17 भारतीय नागरिक भी हैं सवार

Also Read: Iran Israel Crisis Explainer: ईरान और इजराइल में कभी भी छिड़ सकती है जंग, जानें क्यों तनी हैं मिसाइलें

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola