ऋषिकेश में 31वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव कल से, योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

Author : AvinishKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Feb 2020 9:45 AM

विज्ञापन

इंटरनेशल योग वीक पर उत्तराखंड सरकार 1 मार्च से ऋषिकेश में योग महोत्सव का आयोजन करेगी. इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शरीक होंगे. सात दिनों तक गंगा किनारे चलने वाले इस महोत्सव में देश विदेश के योग से जुड़े लोग आयेंगे

विज्ञापन

देहरादून : इंटरनेशल योग वीक पर उत्तराखंड सरकार 1 मार्च से ऋषिकेश में योग महोत्सव का आयोजन करेगी. इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शरीक होंगे. सात दिनों तक गंगा किनारे चलने वाले इस महोत्सव में देश विदेश के योग से जुड़े लोग आयेंगे.

पिरामिड मेडिटेशन सेंटर– महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों के लिए पिरामिड मेडिटेशन सेंटर बनाया गया है. यह सेंटर मिस्र के पिरामिड के आधार पर बनाया गया है. इस सेंटर के अंदर लोग मेडिटेशन कर सकते हैं. सेंटर में एक बार में 25 लोग मेडिटेशन कर सकते हैं. जिला प्रशासन की मानें तो इस सेंटर के निर्माण में 6 लाख रुपये लगे हैं. आंध्र प्रदेश के आचार्य किशोर और दिल्ली के आचार्य रौशन लोगों को मेडिटेशन करायेंगे. इस सेंटर में मेडिटेशन करने में कैंसर जैसी बीमारियों से राहत मिल सकती है.

योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन– 1 मार्च से शुरू होने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. सीएम आदित्यनाथ इसके बाद शाम में होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे. उनके साथ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, ग्रैंड मास्टर अक्षर सहित कई अतिथि मौजूद रहेंगे.

1 से 7 मार्च तक– यह महोत्सव 1 मार्च से 7 मार्च तक चलेगा. महोत्सव में योगा और स्वास्थ्य को लेकर प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे. इसके अलावा, प्रत्येक शाम को ऋषिकेश घाट पर गंगा आरती का आयोजन होगा. प्रशासन को उम्मीद है कि पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक लोग इस महोत्सव में शामिल होंगे. गौरतलब है कि ऋषिकेश में आयोजित यह 31वां योग महोत्सव है. अतुल्य भारत और राज्य सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रत्येक साल इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है.

विज्ञापन
AvinishKumar Mishra

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola