बीमा घोटाला मामला: सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सहयोगी के परिसर समेत 9 स्थानों पर छापेमारी की

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :17 May 2023 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
बीमा घोटाला मामला: सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सहयोगी के परिसर समेत 9 स्थानों पर छापेमारी की

सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल के मीडिया सलाहकार के परिसर पर छापेमारी की है. यह मामला अनिल अंबानी की रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से जुड़ी एक बीमा योजना में अनियमितताओं के आरोपों से संबंधित है.

विज्ञापन

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित बीमा घोटाला मामले में जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के तत्कालीन सहयोगी के परिसरों में तथा दिल्ली और जम्मू कश्मीर में आठ अन्य ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की टीम ने पूर्व राज्यपाल के तत्कालीन सहयोगी के अवास पर तथा अन्य ठिकानों पर सुबह तलाशी अभियान शुरू किया.

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के मीडिया सलाहकार के परिसर पर सीबीआई की छापेमारी

सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल के मीडिया सलाहकार के परिसर पर छापेमारी की है. यह मामला अनिल अंबानी की रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से जुड़ी एक बीमा योजना में अनियमितताओं के आरोपों से संबंधित है.

सत्यपाल मलिक से भी सीबीआई कर चुकी है पूछताछ

मालूम हो सीबीआई ने गत 28 अप्रैल को सत्यपाल मलिक से पूछताछ की थी. एजेंसी ने गत वर्ष अक्टूबर में मलिक के बयान भी दर्ज किए थे. हालांकि यह बता देना जरूरी है कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक इस मामले में न तो आरोपी हैं और न ही संदिग्ध हैं. इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में सत्यपाल मलिक ने बताया कि उनसे सीबीआई एक बीमा योजना के बारे में मुझसे स्पष्टीकरण मांगना चाहती थी. जिसे उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उन्होंने रद्द कर दिया था. उन्होंने बताया कि वह बीमा योजना को उन्होंने इसलिए रद्द कर दिया था क्योंकि वह सही नहीं थी. जिसका सरकारी कर्मचारियों ने भी विरोध किया था.

Also Read: मोदी सरकार, सत्यपाल मलिक, अतीक-अशरफ मर्डर केस व 2024 के लोकसभा चुनाव पर क्या बोले दीपांकर भट्टाचार्य?

क्या है मामला

गौरतलब है कि सत्यपाल मलिक ने कथित तौर पर एक ग्रुप मेडिकल इंश्योंरंस स्कीम तथा लोक निर्माण कार्यों के लिए ठेकों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. सीबीआई ने इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं.

Also Read: सत्यपाल मलिक की CBI समन पर दिल्ली सीएम केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- खौफ के इस दौर में आपने दिखाया साहस

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola