'अहंकारी को भगवान राम ने 241 पर रोक दिया, और राम विरोधी को…' लोकसभा चुनाव परिणाम पर संघ के नेता का बड़ा बयान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Jun 2024 10:18 AM

विज्ञापन

indresh-kumar/ file photo

लोकसभा चुनाव परिणाम पर संघ नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने इशारों-इशारों में बीजेपी के साथ-साथ विपक्ष पर तंज कसा है. जानें संघ नेता ने क्या कहा

विज्ञापन

देश में लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बन चुकी है. इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से ताजा बयान इंद्रेश कुमार का आया है जिन्होंने इशारों-इशारों में बीजेपी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा है कि जो पार्टी राम की पूजा करती थी, वह अहंकारी हो गई थी. ऐसे में वह 2024 के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन उभरी तो, लेकिन जो अकेले पूर्ण बहुमत लाना चाहिए था, वो ऐसा कर नहीं सकी. उसे भगवान राम ने अहंकार की वजह से रोक दिया.

आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि जो लोग राम का विरोध करते थे, उनमें से किसी को भी सत्ता नहीं प्राप्त हुई है, यहां तक कि सभी को मिलाकर दूसरे नंबर पर खड़ा कर दिया गया. भगवान का न्याय बडा सत्य है, साथ ही बड़ा आनंददायक है. उन्होंने स्पष्ट रूप से सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों पर तंज कसते हुए उक्त बातें कही. हालांकि, वे किसी भी पार्टी का नाम लेने से परहेज करते नजर आए.

भक्ति करने वाली पार्टी अहंकारी होती गई

आगे इंद्रेश कुमार कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में रामराज्य का ‘विधान’ देखने लायक है, जिन्होंने राम की भक्ति की और धीरे-धीरे अहंकारी हो गए, वह पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो, लेकिन उसे अकेले पूर्ण बहुमत नहीं मिला, उसे भगवान ने अहंकार के कारण रोकने का काम किया. उन्होंने कहा कि भक्ति करने वाली पार्टी अहंकारी होती गई और उसे 241 पर ही भगवान ने रोक दिया. विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए संघ के नेता ने कहा कि जिनकी राम में आस्था नहीं थी, उन सबको मिलकर भगवान ने 234 पर रोका.

Read Also : 18th Lok Sabha का पहला सत्र 24 जून से, सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ, स्पीकर का चुनाव भी होगा

राम ने सबको न्याय दिया

आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने उक्त बातें राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास कानोता में कहीं, जहां ‘रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह’ का आयोजन किया गया था. इस मौके पर उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जिसने लोगों पर अत्याचार किया, राम जी ने उससे कहा कि पांच साल आराम करो, अगली बार देखेंगे कि तुम्हारे साथ क्या करना चाहिए. राम ने सबको न्याय दिया, देते हैं और देते रहेंगे, राम हमेशा न्यायप्रिय थे और रहेंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola