Indore Honeymoon Murder Case: पति की हत्या की आरोपी सोनम का नया वीडियो आया सामने, सड़क किनारे बेजान हालत में बैठी दिखी

Indore Honeymoon Murder Case:राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोनम की गिरफ्तारी के कुछ समय पहले का है. इसमें उन्हें बेजान कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है.
Indore Honeymoon Murder Case: इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी उनकी पत्नी सोनम का एक वीडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सोनम की गिरफ्तारी के कुछ समय पहले का है. इसमें देखा जा सकता है कि सोनम रास्ते पर शायद किसी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठी हुई है.
उसे देखकर लग रहा है मानो उसके शरीर में जान ही नहीं है. वह अपना सिर झुका कर बैठी हुई है. वीडियो में सुना जा सकता है कि आस-पास खड़े लोग उसे कुछ कह रहे हैं लेकिन वह किसी के सवालों का जवाब नहीं दे रही है. वह इस अवस्था में काफी देर तक बैठी रहती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @itsmanish80 नाम के यूजर ने शेयर किया है.
ये सोनम के गिरफ्तारी के वक्त का वीडियो है,#sonamraghuwanshi #rajaraghuvanshi pic.twitter.com/ukTCabRIFL
— Manish Yadav (@itsmanish80) June 9, 2025
यह भी पढ़े: Indore Honeymoon Murder Case : गाइड ने दिया क्लू, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग, इसके बाद सोनम का सरेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए