Indigo Flight: फ्लाइट में पी जमकर शराब, फिर यात्री ने कर दिया ये काम, CISF ने दबोचा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Apr 2023 9:11 AM

विज्ञापन

Indigo Flight News: इंडिगो फ्लाइट में यात्रा करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार उसने इमरजेंसी डोर फ्लैप खोलने की कोशिश की. जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

IndiGo flight: दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (IndiGo Flight) से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है. जानकारी के अनुसार फ्लाइट में एक 40 साल के यात्री को गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत एक अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति फ्लाइट में नशे की हालत में था और वह फ्लाइट के इमरजेंसी डोर फ्लैप (Emergency Door Flap) को खोलने का प्रयास कर रहा था. घटना 7 अप्रैल सुबह करीब सात बजकर 56 मिनट की बतायी जा रही है. आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो 6E 308 में उक्त घटना देखने को मिली.

घटना के बारे में इंडिगो (IndiGo) की ओर से जो जानकारी दी गयी, उसके अनुसार दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में यात्री नशे की हालत में इमरजेंसी डोर फ्लैप खोलने का प्रयास कर रहा था. इस उल्लंघन को नोटिस करने पर बोर्ड पर मौजूद चालक दल ने कप्तान को अलर्ट किया और यात्री को बेंगलुरु पहुंचने पर सीआईएसएफ (CISF) को सौंप दिया गया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Also Read: बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार थे 137 यात्री
नशे में धुत यात्री ने केबिन क्रू से की छेड़छाड़

आपको बता दें कि इंडिगो में इस तरह के कई मामले पहले भी देखने को मिल चुके हैं. एक अप्रैल को बैंकाक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में कथित रूप से छेड़छाड़ की खबर सामने आयी थी. इससे पहले 26 मार्च को भी एक नशे में धुत व्यक्ति ने इंडिगो गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट में उल्टी कर दी थी. 22 मार्च की बात करें तो इस दिन दुबई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने शराब पीना शुरू कर दिया था. वहीं, 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला यात्री के साथ गलत व्यवहार किया गया था. इस वक्त नशे में धुत एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola