अमेरिका से पहली खेप में कितने निर्वासित भारतीय आए वापस, जानें किन राज्यों के हैं डिपोर्ट किए गए प्रवासी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Feb 2025 4:55 PM
Indians Deported From America
Indians Deported From America: अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमेरिका का सैन्य विमान बुधवार दोपहर पंजाब के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. इस विमान में कुल 104 निर्वासित भारतीय सवार थे.
Indians Deported From America: अमेरिका का सैन्य विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर बुधवार पंजाब के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. विमान ने दोपहर करीब 1.55 बजे भारत लैंड किया. अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यभार संभालने के बाद अपने देश में रह रहे अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. इसी के तहत वहां से कई भारतीय को वापस भेजा जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये डंकी रूट के जरिए लाखों रुपये खर्च करके अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन अब उन्हें निर्वासन का सामना करना पड़ रहा है.
पहली खेप में कितने लोग भारत पहुंचे
बुधवार को श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अमेरिकी विमान में कुल 104 निर्वासित भारत वापस आए. रिपोर्ट के मुताबिक निर्वासित लोगों में से 30 पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से और दो लोग चंडीगढ़ से हैं. इससे पहले दावा किया जा रहा था कि 205 अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिका का सैन्य विमान सी-17 रवाना हुआ है. हालांकि दावा से इतर पहली खेप में 104 भारतीय वापस आए हैं.
अवैध अप्रवासियों को लेकर अमेरिका सख्त
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता अपने एक बयान में कहा है कि सारी जानकारी साझा नहीं की जा सकती है. उन्होंने साफ कर दिया कि अमेरिका अब आव्रजन कानून का सख्ती से पालन कर रहा है. इसके तहत अब अवैध प्रवासियों को देश में जगह नहीं दी जाएगी, उन्हें वापस भेजा जाएगा.
भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर निर्वासित किया जाना दुखद- कांग्रेस
कांग्रेस ने अमेरिका से अवैध प्रवासियों वापस भेजे जाने की खबरों को लेकर कहा है कि भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर और अपमानित करके निर्वासित किया जाना दुखद है. कांग्रेस की ओर बयान दिया गया था कि ऐसी खबरें हैं कि पंजाब और पड़ोसी राज्यों के अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने वाला है. कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “अमेरिका से भारतीयों को हथकड़ी लगाकर और अपमानित करके निर्वासित किए जाने की तस्वीरें देखकर, एक भारतीय होने के नाते मुझे दुख होता है. मुझे दिसंबर 2013 की वह घटना याद है जब भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को अमेरिका में हथकड़ी लगाई गई थी और स्ट्रिप सर्च किया गया था.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










