पैसेंजर अटेंशन प्लीज! 12 अगस्त तक रद्द रहेंगी ट्रेन सेवाएं, रेलवे बोर्ड ने की घोषणा

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Jun 2020 10:49 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रेलवे बोर्ड ने आज बताया कि 12 अगस्त तक सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी. खबरों की मानें तो कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला सुनाया है.उन्होंने बताया कि सभी स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी. इस दौरान 12 मई से राजधानी के मार्ग पर चल रही 12 जोड़ी ट्रेनें तथा एक जून से चल रही 100 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रेलवे बोर्ड ने आज बताया कि 12 अगस्त तक सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी. खबरों की मानें तो कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला सुनाया है.उन्होंने बताया कि सभी स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी. इस दौरान 12 मई से राजधानी के मार्ग पर चल रही 12 जोड़ी ट्रेनें तथा एक जून से चल रही 100 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी.

अधिकारियों ने बताया कि जरूरी सेवाओं में लगे कर्मियों की आवाजाही के लिए हाल में मुंबई में सीमित तौर पर शुरू की गयी विशेष उपनगरीय सेवा भी जारी रहेगी. रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, ‘‘एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच यात्रा के लिए सभी नियमित ट्रेनों की बुक की गयी टिकट रद्द की गयी. सारी राशि लौटा दी जाएगी.” इससे पहले रेलवे ने 30 जून तक सभी ट्रेनों को रद्द किया था. 15 मई को जारी एक अधिसूचना में, रेलवे ने 30 जून, 2020 तक यात्रा के लिए निर्धारित सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया था और टिकट वापस करने का फैसला किया था.

मंगलवार को, रेलवे ने 14 अप्रैल को या उससे पहले नियमित ट्रेनों के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द करने की घोषणा की थी और कहा था कि यह जल्द ही उन टिकटों के लिए रिफंड शुरू करना शुरू कर देगा.

Also Read: IRCTC News : सावधान! अब रेलवे स्टेशन की तीसरी आंख होगी और पैनी, रेलटेल ने कर दिया है पुख्ता इंतजाम

कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के कारण देश भर में ट्रेनें रद्द कर दी गईं. यह केवल 16 मई को ही देश में प्रतिबंधित यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया था.

स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में नहीं होगा कोई बदलाव

12 मई से शुरु हुई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसके अलावा 1 जून से चालू स्पेशल मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें पहले की तरह चलती रहेंगी. 13 मई के अपने आदेश में रेलवे बोर्ड ने कहा था कि 30 जून तक रेग्लुलर ट्रेन की बुकिंग कैंसल की जा रही है और इसमें यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा. अब जबकि ट्रेन कैंसिलेशन की तारीख बढ़ा दी गई है, तो रिफंड की सुविधा भी 12 अगस्त तक कर दी गई है.

बढ़ाई जा सकती हैं स्पेशल ट्रेनों की संख्या

सूत्रों के अनुसार रेलवे की तरफ से अभी मांग को पूरा करने के लिए जो अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, उन्हें भी स्पेशल ट्रेनों की कैटेगरी में रखे जाने की बात हैबता दें की अभी करीब 230 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, नई ट्रेनें भी इन्हीं के जैसी होंगी.

30 जून बंद थी रेल सेवा

इससे पहले रेलवे मिनिस्ट्री ने सोमवार को एक सर्कुलर जारी करते हुए सभी जोन को सूचित किया था कि 14 अप्रैल या उससे पहले बुक किए गए सभी टिकटों का रिफंड कर दिया जाए. अभी तक रेलवे ने 30 जून तक ही रेल सेवाओं को बंद करने की घोषणा की थी. ताजा सर्कुलर में इसे 12 अगस्त तक कर दिया गया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola