पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत अभी नहीं खोलेगा एयर स्पेस, 23 जून तक जारी रहेगी पाबंदी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 May 2025 7:47 PM
India Pakistan Conflict
India Pakistan Conflict: भारत ने पाकिस्तान पर एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए अपना एयरस्पेस पाकिस्तानी विमानों के उड़ान के लिए बंद कर दिया है. इस फैसले के बाद अब कोई भी पाकिस्तानी विमान, नागरिक या सैन्य, अगले एक महीने के लिए भारतीय एयरस्पेस में प्रवेश नहीं कर सकता है.
India Pakistan Conflict: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है. भारत ने पाकिस्तान की उड़ानों के लिए NOTAM को एक महीने के लिए बढ़ाया. शुक्रवार को यह फैसला नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के निर्देश पर लिया गया है. इस फैसले के बाद अब कोई भी पाकिस्तानी विमान, नागरिक या सैन्य, अगले एक महीने के लिए भारतीय एयरस्पेस में प्रवेश नहीं कर सकता है. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर यह बैन 23 मई तक लगाया था. अब इसे बढ़ा कर 23 जून तक कर दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि भारतीय हवाई क्षेत्र पाकिस्तान में पंजीकृत ACFTs और पाकिस्तानी एयरलाइनों या ऑपरेटरों की ओर से संचालित या स्वामित्व वाली या पट्टे पर ली गई ACFTs के लिए प्रतिबंधित है. इसमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं.
23 जून तक लागू रहेगा प्रतिबंध
भारत ने 23 मई 2025 को पाकिस्तान के लिए यह बैन लगाया था. अब यह और एक महीने यानी 23 जून तक जारी रहेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी मौजूदा तनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. यह फैसला ऐसे समय लिया गया जब इंडिया के फ्लाइट को आपात लैंडिंग के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने अस्थायी मार्ग देने से इनकार कर दिया था.
पाकिस्तान ने पहले बंद किया था एयरस्पेस
पहले 24 अप्रैल को पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र से प्रतिबंधित कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने के फैसले को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया. शुरुआत में यह प्रतिबंध 23 मई तक के लिए लागू किया गया था, और अब इसे पाकिस्तान ने एक महीने के लिए बढ़ा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










