Today Newsletter: नये संसद भवन में होगा बजट सत्र का दूसरा चरण! पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Dec 2022 7:12 PM

विज्ञापन

Today Newsletter, 30 December 2022: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

विज्ञापन
नये संसद भवन में होगा बजट सत्र का दूसरा चरण! जानें इसकी खासियत
undefined

संसद के नये भवन का उद्घाटन अगले साल मार्च में हो सकता है, जब बजट सत्र के दूसरे चरण की बैठक बुलायी जाती है. अधिकारियों ने बताया कि नये संसद भवन का काम तेजी से चल रहा है और इसके आगामी फरवरी महीने में पूरा होने की संभावना है. सूत्रों का कहना है कि बजट सत्र का दूसरा चरण नए संसद भवन में हो सकता है.

बिहार में कोरोना विस्फोट, एक्टिव मोड में स्वास्थ्य विभाग, पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का COVID जांच जारी
undefined

बिहार में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगी है. गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 8 नए पॉजिटिव केस पाये गये है. फिलहाल प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 22 है. इधर प्रदेश का गया जिला कोविड हॉटस्पॉट बनाकर उभर रहा है. यहां पर इसी सप्ताह 11 वीदेशी नागरिकों के बाद अब 5 स्थानीय लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. विस्तृत खबर

Gulam Nabi Azad: कांग्रेस में दोबारा हो सकती है गुलाम नबी आजाद की वापसी! जानिए क्यों लग रहे है कयास?
undefined

सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी में लौटने की संभावना है क्योंकि दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई है. आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के साथ अपने 52 साल लंबे जुड़ाव को छोड़ दिया और अक्टूबर में अपने नए राजनीतिक संगठन ‘डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी’ की घोषणा की. विस्तृत खबर

Rishabh Pant Accident: वाहन चालक की गलती से साल 2021 में करीब 20,000 हादसे! रिपोर्ट में हुआ खुलासा
undefined

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उन्हें कई चोटें आईं हैं. ऐसे में एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में वर्ष 2021 में 19,478 सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालक की गलती और लापरवाही के कारण हुयी जिसमें 9,150 लोगों की मौत हो गयी जबकि 19,077 लोग घायल हुए. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. विस्तृत खबर

Gold Price News : जल्द सोना होगा साठ हजारी! सोने में निवेश को लेकर जान लें ये बात
undefined

यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां…भारतीय बाजार में नये साल में अधिक निवेशकों के सुरक्षित संपत्ति की ओर बढ़ने से 2023 में सोने की कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें मार्च में 2,070 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर से नवंबर में 1,616 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक आ गयी और उसके बाद से इसमें सुधार हो रहा है. विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola