Today Newsletter: जनवरी में तेजी से बढ़ेंगे कोरोना के मामले ? पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Dec 2022 8:18 PM

विज्ञापन

Today Newsletter, 28 December 2022: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

विज्ञापन
Coronavirus New Variant: जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले, अलर्ट मोड में केंद्र सरकार
undefined

अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं क्योंकि भारत में कोविड-19 के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं. आधिकारिक सूत्रों ने महामारी के प्रसार की पिछली पद्धति का हवाला देते हुए यह कहा. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पूर्व में, यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोविड-19 की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नयी लहर आई थी… यह एक प्रवृत्ति रही है. विस्तृत खबर

Coronavirus In India : क्या कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज आपको लगवानी चाहिए ? जानें क्या कहते है विशेषज्ञ
undefined

Coronavirus Fourth Dose In India : दुनिया के कई देशों में इन दिनों कोरोना का तांडव जारी है. भारत इसको लेकर सतर्क हो गया है और एहतियातन कई कदम उठाये गये हैं. इस बीच सबके मन में एक सवाल आ रहा है वो ये है- क्या कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज लगवाने की जरूरत है ? तो आइए जानते हैं इसको लेकर विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं. विस्तृत खबर

Heeraben Health : मां के साथ पीएम मोदी ने बिताया एक घंटे से अधिक का समय, जानें कैसी है हीराबेन की हालत
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने की खबर बुधवार को आयी. इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना. अपनी मां की सेहत की जानकारी लेने पीएम मोदी ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ पहुंचें. विस्तृत खबर

कंगना रनौत ने तुनिशा शर्मा मामले में दी प्रतिक्रिया, पीएम मोदी से किया ये खास अनुरोध
undefined

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में प्रतिक्रिया दी है. तुनिशा अपने टीवी शो अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मृत पाई गई थीं. पुलिस उनकी आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही हैं. कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वे ‘बहुविवाह और एसिड हमलों’ के खिलाफ महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए कानून बनाएं. उन्होंने इसे लेकर इंस्टा स्टोरी साझा की है. विस्तृत खबर

प्रभात खबर एक्सक्लूसिव: बिहार में अब तीसरे चरण का भी होगा नगर निकाय चुनाव, इस तारीख को होगी वोटिंग
undefined

दो चरणों की नगरपालिका चुनाव संपन्न कराने के बाद राज्य आयोग ने तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी कर ली है. आयोग द्वारा एक फरवरी को राज्य की शेष 24 नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान कराने की संभावना है. पहली फरवरी को पंचायत उप चुनाव भी कराया जाना है. इसके अलावा पहली फरवरी को नगरपालिका चुनाव में जहां पर मतदान स्थगित किया गया है, वहां पर भी मतदान कराया जायेगा. विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola