दो कोरोना वैक्सीन को मिक्स कर एक वैक्सीन बनाने पर शीघ्र परीक्षण शुरू करेगा भारत : डॉ एनके अरोड़ा

भारत कुछ ही दिनों में दो कोरोना वैक्सीन को मिलाकर एक वैक्सीन बनाने की योजना पर काम शुरू करने वाला है. दो वैक्सीन को मिलाकर यह देखा जायेगा कि क्या यह वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज को बढ़ाने में सहायक है. इस बात की जानकारी एनटीएजीआई (National Technical Advisory Group on Immunization ) के तहत काम करने वाली कोविड-19 कार्यसमूह के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने दी.

उन्होंने बताया कि जून महीने में सीरम इंस्टीट्यूट 10 करोड वैक्सीन का उत्पादन करेगा. कोवैक्सीन का उत्पादन भी बढ़ाया जा रहा है और जुलाई महीने तक इसका उत्पादन 10-12 करोड़ हो जायेगा.
सरकार ने यह लक्ष्य तय किया है कि अगस्त तक 20-25 करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार की जाये. इसके अलावा 5-6 करोड़ वैक्सीन विदेशों से भी आयेंगे. सरकार का लक्ष्य एक करोड़ लोगों को एक दिन में वैक्सीन देना है.
एनडीटीवी में छपी खबर के अनुसार कोविशील्ड को सिंगल शॉट वैक्सीन बनाने पर विचार किया जा रहा है क्योंकि इसका निर्माण उसी तरह हुआ है जिस तरह जॉनसन एंड जॉनसन और स्पूतनिक का हुआ है. अभी देश में दो वैक्सीन ही दिया जा रहा है कोवैक्सीन और कोविशील्ड. दोनों ही वैक्सीन अभी दो शॉट में दिये जा रहे हैं.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए