अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ भारतीय नौसेना का प्रशिक्षु विमान MIG 29K, एक पायलट लापता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भारतीय नौसेना का प्रशिक्षु विमान ‘मिग 29के’ (MIG 29K) विमान बृहस्पतिवार शाम को अभियान के दौरान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि हादसे में एक पायलट को बचा लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है. हादसे को लेकर नौसेना के अधिकारियों ने बताया हादसा गुरूवार शाम पांच बजे अरब सागर में हुआ.
विज्ञापन
भारतीय नौसेना का प्रशिक्षु विमान ‘मिग 29के’ विमान बृहस्पतिवार शाम को अभियान के दौरान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि हादसे में एक पायलट को बचा लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है. हादसे को लेकर नौसेना के अधिकारियों ने बताया हादसा गुरूवार शाम पांच बजे अरब सागर में हुआ.
विज्ञापन
नौसेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हादसा कल शाम पांच बजे अरब सागर में हुआ.
इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में लापता दूसरे पायलट की तलाश के लिए निगरानी विमान और नौकाएं तैनात की गयी है. साथ ही कहा कि घटना की लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये गये हैं.
Posted by: Pawan Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन